Mahindra Thar 5-Door Global Debut: पांच दरवाजों वाली महिंद्रा थार को लेकर खबरों का मार्केट गर्म है और कंपनी इस नई एसयूवी को बहुत जल्द पेश करने वाली है। महिंद्रा ऑटोमोटिव ने थार 5-डोर के डेब्यू की तारीख और जगह का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने 15 अगस्त 2023 को नई थार 5-डोर से पर्दा हटाने वाली है और इस एसयूवी का ग्लोबल डेब्यू भारत से नहीं बल्कि दक्षिण अफ्रीका से किया जाने वाला है। कंपनी 1996 से साउथ अफ्रीकी मार्केट में मौजूद है और वहां एक्सयूवी300, एक्सयूवी700 और स्कॉर्पियो एन जैसी कारें बेचती है। अब कंपनी दुनिया भर के मार्केट में यहीं से नई 5-डोर महिंद्रा थार से पर्दा हटाने वाली है।
कंपनी दुनिया भर के मार्केट में यहीं से नई 5-डोर महिंद्रा थार से पर्दा हटाने वाली है।
5-डोर में भी सस्ता वेरिएंट आएगा!
हाल में नई महिंद्रा थार 5-डोर को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है और अब अनुमान है कि इसे भी कंपनी रियर-व्हील ड्राइव विकल्प देगी। ये वेरिएंट थार 5-डोर का सबसे सस्ता मॉडल होगा। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि नई थार 5-डोर स्कॉर्पियो एन वाले मजबूत प्लेटफॉर्म पर तैयार की जा रही है। कंपनी आगामी ऑफ-रोडर की लंबाई के हिसाब से इसमें बदलाव करने वाली है। नई एसयूवी के पिछले हिस्से में समान पेंटालिंक सस्पेंशन मिलने वाले हैं। हालांकि स्कॉर्पियो एन के मुकाबले नई महिंद्रा थार साइज में छोटी होगी।
नई थार को मिलेंगे दो इंजन विकल्प
5 दारवाजों वाली नई थार के साथ महिंद्रा दो इंजन विकल्प देगी जिनमें से पहला 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और दूसरा टर्बो डीजल इंजन हैं। ये वही इंजन है जो मौजूदा मॉडल के साथ मिलते हैं, हालांकि 5-डोर थार में ये दोनों इंजन कुछ ज्यादा दमदार हो सकते हैं। यहां 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेंगे। भारत में इसका मुकाबला करने के लिए दो और एसयूवी आ रही हैं जो 5-डोर मारुति सुजुकी जिम्नी और 5-डोर फोर्स गुरखा हैं। जिम्नी की एंट्री ऑटो एक्सपो में हो चुकी है।
