सस्ती Mahindra Bolero खरीदने का गोल्डन चांस, 1 लाख रुपये तक मिल रहा है डिस्काउंट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 7, 2024, 01:15 PM IST

Mahindra Automotive ने फरवरी 2024 में बिक्री को बढ़ने वाला कदम उठाते हुए Bolero पर बंपर डिस्काउंट दिया है। कंपनी ने बोलेरो एसयूवी रेंज पर 1 लाख रुपये तक ऑफर्स दिए हैं जिनका फायदा 29 फरवरी तक उठाया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा बोलेरो पर बंपर डिस्काउंट
  • 29 फरवरी तक मिलेगा ये फायदा
  • 1 लाख रुपये तक बचत कर सकेंगे

Mahindra Bolero Discount: महिंद्रा बोलेरो का क्रेज कभी खत्म नहीं होने वाला और आज भी इस एसयूवी को भारतीय मार्केट में खूब पसंद किया जाता है। कंपनी ने फरवरी 2024 में इस एसयूवी की रेंज पर 1 लाख रुपये तक डिस्काउंट दिया है। महिंद्रा ने बोलेरो नियो पर 1 लाख रुपये तक ऑफर्स दिए हैं, इनमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट, एक्सटेंडेड वारंटी और मुफ्त एक्सेसरीज शामिल हैं। जैसे-जैसे आप सस्ते वेरिएंट की तरह जाते हैं, ये डिस्काउंट भी कम होता जाता है। कुल मिलाकर शहरों के साथ ग्रामीण इलाकों की पसंदीदा ये एसयूवी 29 फरवरी तक बहुत सस्ती मिलेगी।

Mahindra Bolero Discount

हिंद्रा ोलेरो ियो 1 लाख ुपये फर्स िए ैं

महिंद्रा बोलेरो पर फायदा

बोलेरो एसयूवी के 2023 मॉडल पर कंपनी ने 98,000 रुपये तक डिस्काउंट फरवरी 2024 में दिया है। ये ऑफर्स बी6 ऑप्शनल वेरिएंट पर मिला है, बी4 और बी6 पर क्रमशः 75,000 और 73,000 रुपये का फायदा मिला है। महिंद्रा बोलेरो बी4, बी6 और बी6 ऑप्शनल वेरिएंट के एम24 वर्जन पर क्रमशः 61,000, 48,000 और 82,000 रुपये की छूट मिल रही है। बता दें कि कंपनी ने एसयूवी के बेस मॉडल बोलेरो बी2 को कोई डिस्काउंट नहीं दिया है। महिंद्रा ने मार्च 2023 में अपग्रेडेड इंजन के साथ बोलेरो लॉन्च की थी जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 9.90 लाख रुपये है।

End of Feed