हमेशा दिल जीतने वाली Mahindra Bolero का लिमिटेड एडिशन हुआ लॉन्च, बजट में है कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 25, 2023, 02:24 PM IST

Mahindra ने ग्राहकों की पसंदीदा SUV में एक Bolero के Neo वेरिएंट का Limited Edition लॉन्च किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये है. कंपनी ने लिमिटेड एडिशन मॉडल को कई बड़े बदलावों के साथ पेश किया है.

KEY HIGHLIGHTS
  • महिंद्रा बोलेरो निओ लिमिटेड एडिशन पेश
  • 11.49 लाख एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च
  • कई बड़े बदलावों के साथ आई ये SUV

Mahindra Bolero Neo Limited Edition: महिंद्रा बोलेरो का दबदबा पूरे भारत में हर जगह देखने को मिला है और अब कंपनी ने बोलेरो निओ का लिमिटेड एडिशन लॉन्च कर दिया है. इसकी एक्सशोरूम कीमत 11.49 लाख रुपये है और कंपनी ने लिमिटेड एडिशन मॉडल को SUV के टॉप स्पेक एन10 वेरिएंट पर तैयार किया है. महिंद्रा बोलेरो निओ के स्पेशल एडिशन में कई बदलाव किए गए हैं, एक्सटीरियर पर नजर डालें तो स्की-रैक्स, फॉग लाइट्स, हेडलैंप्स के साथ जुड़े हुए एलईडी डीआरएल और डीप सिल्वर फिनिश वाले व्हील कवर्स स्टैंडर्ड मॉडल से अलग हैं.

Mahindra Bolero Neo Limited Edition

ंप ने लििटेड डिशन मॉ को SUV टॉप स्पेक एन10 वेिए पर ैयार किया है.

केबिन में भी मिले बदलाव

महिंद्रा ने बोलेरो निओ लिमिटेड एडिशन के केबिन में भी बदलाव किए हैं जिनमें डुअल-टोन फॉ लैदर सीट्स, ड्राइवर और को-पैसेंजर के लिए लंबर सपोर्ट, हाइट अडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सेंटर कंसोल के साथ सिल्वर आर्म रेस्ट, अगली और पिछली सीट्स के लिए आर्म रेस्ट, रिवर्स पार्किंग कैमरा, क्रूज कंट्रोल, ब्लूसेंस कनेक्टेड कार तकनीक, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स और 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है. SUV का इंटीरियर बहुत प्रीमियम नहीं है, लेकिन कीमत के हिसाब से ये पूरी तरह पैसा वसूल है.

End of Feed