KTM लाया एक नई दमदार बाइक, ऑफ‑रोड और एडवेंचर राइडिंग का डबल होगा मजा

KTM 390 Adventure R: KTM ने अपनी नई 390 Adventure R बाइक भारतीय ग्राहकों के लिए पेश कर दी है। यह बाइक खास तौर पर ऑफ‑रोड और एडवेंचर राइडिंग के लिए डिजाइन की गई है और इसमें एडवांस राइडर एड्स के साथ दमदार इंजन और सस्पेंशन सेटअप दिया गया है।

KTM 390 Adventure R: अगर आप ऑफ‑रोडिंग और एडवेंचर बाइक के शौकीन हैं तो खुश हो जाइए। KTM India ने अपने ग्राहकों के लिए KTM 390 Adventure R बाइक को पेश कर दिया है। कीमत की बात करें तो केटीएम के ट्रैवल सेगमेंट में पेश इस बाइक को 3.78 लाख रुपए (एक्स‑शोरूम, दिल्ली) पर लिस्ट किया गया है। भारतीय ग्राहक इस बाइक को Ceramic White कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। आइए जल्दी से इस न्यूली लॉन्च बाइक के स्पेक्स, डिजाइन, ऑफ‑रोड क्षमता, इंजन और तकनीकी विशेषताओं पर एक नजर डाल लें-

KTM 390 ADVENTURE R (1)

KTM 390 ADVENTURE R (Photo: KTM)

ऑफ‑रोड क्षमता और डिजाइन

KTM 390 Adventure R को खास तौर पर ऑफ‑रोड और कठिन रास्तों पर बेहतर परफॉर्मेंस के लिए तैयार किया गया है। बाइक लॉन्ग‑ट्रैवल सस्पेंशन और ऑफ‑रोड‑ओरिएंटेड पहियों के साथ आती है, जो इसे मुश्किल ट्रेल्स पर भी कंट्रोल और स्टेबिलिटी देती हैं। Adventure R में वह WP Apex सस्पेंशन सेटअप मिलता है, जिसमें सामने और पीछे दोनों तरफ 230mm की ट्रैवल है जबकि स्टैंडर्ड मॉडल में यह 200mm/205mm है। इससे बाइक की ग्राउंड क्लियरेंस और रफ टेरेन पर बेहतर कंट्रोल मिलता है।

End of Feed