नए नियमों के हिसाब से अपडेट हुईं Kia Sonet, Seltos और Carens, जानें नई कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 22, 2023, 12:08 PM IST

Kia India ने ग्राहकों के बीच तेजी से पॉपुलर हुईं Sonet, Seltos और Carens के BS6 Phase-II और RDE मानकों के हिसाब से अपडेट कर दिया है. कंपनी ने कुछ नए फीचर्स भी कार को दिए हैं और इनकी कीमत भी बढ़ाई है.

KEY HIGHLIGHTS
  • Kia Sonet, Seltos और Carens अपग्रेड
  • BS6 Phase-II और RDE के लिए फिट
  • कंपनी ने नए फीचर्स भी कारों को दिए

Kia Cars BS6 Phase-II Compliant Engine: किआ इंडिया ने आरडीई के अनुरूप अपने वाहनों का पूरा नया लाइन-अप पेश किया है। इसके तहत सेल्टोस, सोनेट और कारेंस को नई पावरट्रेन और ढेरों नए फीचर्स के साथ पेश किया गया है। ये सभी मॉडल BS6 मानदंडों के फेज II में बदलाव के साथ क्लीनर एमिशन को लेकर भारत सरकार द्वारा तय की गई नीति के अनुरूप है। ताज़ा लाइन-अप E20 ईंधन के अनुकूल है और अब एडवांस पेट्रोल पावरट्रेन के साथ आता है। सोनेट पहले की तरह ही पेट्रोल इंजन के साथ आएगी, वहीं कारेंस में मौजूदा टर्बो पेट्रोल इंजन - स्मार्टस्ट्रीम G1.4 T-GDi को अब स्मार्टस्ट्रीम G1.5 T-GDi से बदल दिया गया है, यह इंजन 1500 से 3500 आरपीएम के बीच 160PS की पावर और 253 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है। इसके अलावा डीजल पावरट्रेन में, सोनेट के 1.5 CRDi WGT को अब 1.5 CRDi VGT से बदल दिया गया है। इसी के साथ पहले के 100 पीएस के मुकाबले अब पावर आउटपुट बढ़कर 116 पीएस हो गया। सेल्टोस और कारेंस में एक ही इंजन मिनट पावर आउटपुट एन्हांसमेंट दिया गया है, जो पहले के 115 PS की तुलना में अब 116 PS की पेशकश करता है।

Kia India Updated Cars For New Emission Norms

ताजा लाइन-अप E20 ईंधन के अनुकूल है और अब एडवांस पेट्रोल पावरट्रेन के साथ आता है।

क्लचलेस मैनुअल ट्रांसमिशन को जोरदार रिस्पॉन्स

भारत में iMT तकनीक को आम ग्राहकों तक पहुंचाने वाली पहली कंपनी होने के नाते, किआ इंडिया को इस क्लचलेस मैनुअल ट्रांसमिशन के लिए ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। iMT की सफलता को ध्यान में रखते हुए, 6iMT को अब किआ की सभी डीजल और पेट्रोल कारों में स्टैंडर्ड ट्रांसमिशन के रूप में पेश किया गया है। इस कदम के साथ, मैनुअल ट्रांसमिशन अब केवल स्मार्टस्ट्रीम G1.5 नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ सेल्टोस और कैरन्स के वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके साथ ही स्मार्टस्ट्रीम G1.2 नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ आने वाली सॉनेट में भी मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है।

End of Feed