Tata Punch के बाद Hyundai Exter हुई सुपरहिट, अब Kia ला रही अपनी Compact SUV

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Feb 19, 2024, 03:33 PM IST

Kia Clavis Compact SUV: Kia India ने अब Compact SUV Segment में पैर जामने का मन बना लिया है। कंपनी New Clavis SUV भारत में जल्द लॉन्च करने वाली है जिसका मुकाबला सिस्टर कंपनी Hyundai की Exter और Tata Punch से होने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • किआ क्लाविस कॉम्पैक्ट SUV
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी कार
  • पंच और एक्सटर से लेगी पंगा

Kia Clavis Compact SUV: किआ इंडिया अब कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट पर नजरें गड़ा चुकी है और जल्द की नई कार मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। टाटा पंच और किआ की सिस्टर कंपनी ह्यून्दे की सुपरहिट एक्सटर से नई क्लाविस का मुकाबला होने वाला है जो नेक्स्ट लेवल होगा। इस समय देश में सबसे ज्यादा डिमांड में कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं, इसी का लाभ किआ इंडिया उठाना चाहती है। हालिया रिपोर्ट्स में ये भी सामने आया है कि नई कार मेड इन इंडिया होगी जिसका ग्लोबल डेब्यू 2024 के अंत तक होने की संभावना है। इसकी बिक्री 2025 की शुरुआती तिमाही में शुरू होने का अनुमान है।

Kia Clavis Compact SUV

देश में सबसे ज्यादा डिमांड में कॉम्पैक्ट एसयूवी हैं, इसी का लाभ किआ इंडिया उठाना चाहती है

पहले कौन सा मॉडल आएगा

किआ इंडिया यहां के मार्केट में इलेक्ट्रिक से पहले फ्यूल से चलने वाला मॉडल लॉन्च करेगी, इसके साथ हाइब्रिड भी लॉन्च किया जा सकता है। किआ क्लाविस का इलेक्ट्रिक वेरिएंट इसी मॉडल पर आधारित होगा। कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि किआ अपनी सिस्टर कंपनी ह्यून्दे की सुपरहिट हो चुकी एक्सटर के मुकाबले में ये कार लाना चाह रही है। किआ इंडिया सालाना इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की 1 लाख यूनिट बनाने का प्लान लेकर चल रही है जिसका 80 फीसदी हिस्सा ईंधन से चलने वाला होगा।

End of Feed