पेट्रोल में 20% में अधिक होगा एथेनॉल!, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन

सरकार ने पेट्रोल में 20% से भी अधिक एथेनॉल मिलाने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार का कहना है कि यह कदम न सिर्फ आयातित कच्चे तेल पर निर्भरता घटाएगा, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद करेगा।

केंद्र सरकार ने वाहनों से जुड़े नियमों में बदलाव की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन के लिए ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से जारी इस मसौदे में ईंधन और उत्सर्जन मानकों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं। सरकार ने इस पर आम लोगों और संबंधित पक्षों से 30 दिनों के भीतर सुझाव और आपत्तियां मांगी हैं।

Why UAE Left OPEC (1)

पेट्रोल में 20% में अधिक होगा एथेनॉल!, सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट नोटिफिकेशन

30 दिन में मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, यह मसौदा 27 अप्रैल 2026 को पब्लिश किया गया है। इच्छुक व्यक्ति इस पर अपने सुझाव और आपत्तियां निर्धारित समय सीमा के भीतर मंत्रालय को भेज सकते हैं। इसके बाद केंद्र सरकार इन सुझावों पर विचार कर अंतिम नियम लागू करेगी। ड्राफ्ट में सबसे अहम बदलाव ईंधन के तकनीकी नामों और उनके मिश्रण (ब्लेंडिंग) से जुड़े हैं। सरकार ने नए और अधिक पर्यावरण अनुकूल ईंधनों को बढ़ावा देने के लिए इन नामों को अपडेट करने का प्रस्ताव रखा है।

End of Feed