कार का ये हेडलाइट सड़क पर दिखाएगा 'आगे क्या आने वाला है', बचेगी लाखों जिंदगियां!

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 29, 2023, 04:33 PM IST

Hyundai नई हेडलैंप तकनीक पर काम कर रही है जिसके अंतर्गत सड़क पर आने वाली चीजों की जानकारी हेडलैंप साइन बनाकर देगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे ला रही नई हेडलैंप तकनीक
  • सड़क पर साइज बनाकर जानकारी
  • फिलहाल टेक काम कर रही ह्यून्दे

Hyundai New Headlamp Technique: ह्यून्दे मोबिस एक अनोखी हेडलैंप तकनीक पर काम कर रही है जिसका नाम एचडी लाइटिंग है और ये एक्सिडेंट से बचाने में काफी कारगर साबित हो सकती हैं। सड़क पर चलते समय ये हेडलैंप आपको रोड की लाइव जानकारी सड़क पर डिस्प्ले करते हैं, रात में कई बार ये चिन्ह नजर नहीं आते हैं। ह्यून्दे का कहना है कि ड्राइवरों के अलावा पैदल यात्रियों के लिए भी ये एक कम्यूनिकेशन फीचर का काम करता है। इस तकनीक की मदद से कई सारे लोगा आगे आने वाली सड़क की सही जानकारी हासिल कर सकेंगे और दुर्घटना से बचाव हो सकेगा।

Hyundai Developing New HD Lighting Technology

ह्यून्दे का कहना है कि ड्राइवरों के अलावा पैदल यात्रियों के लिए भी ये एक कम्यूनिकेशन फीचर का काम करता है

End of Feed