Hyundai Tucson 2025: ऑटोमोबाइल फैंस के लिए अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर इस वक्त काफी आकर्षक नजर आ रहा है। दरअसल इस वक्त न्यूयॉर्क में इंटरनेशनल ऑटो शो का आयोजन किया गया है और बहुत से ग्लोबल ब्रैंड्स अपनी आने वाली कारों को यहां शोकेस कर रहे हैं। हाल ही में हुंडई ने 2025 Tucson को न्यूयॉर्क इंटरनेशनल ऑटो शो में शोकेस किया है। क्रेटा की तरह ही हुंडई Tucson भी एक मिड साइज SUV है और ग्लोबल मार्केट में इसे काफी पसंद किया जाता है। आईए जानते हैं 2025 Tucson में आपको क्या खास फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
ह्यून्दे ने शोकेस की अपनी नई कार Tucson 2025
डिजाइन और इंजन2025 Tucson को सामने से एक नया डिजाइन मिला है। कार की ग्रिल के साथ-साथ बंपर को भी अपडेट किया गया है। LED डीआरएल को पहले से ज्यादा शार्प और एग्रेसिव लुक दिया गया है। इसके साथ ही कर में आपको नए एलॉय व्हील्स देखने को मिलते हैं। यह कर दो इंजन ऑप्शंस के साथ मार्केट में पेश की जाएगी। इनमें से एक 2.5 लीटर का टर्बो पेट्रोल मॉडल होगा, वहीं दूसरा 1.6 लीटर का टर्बो हाइब्रिड होगा जिसमें आपको प्लग इन हाइब्रिड ऑप्शन भी मिलेगा।
