Hyundai Exter के साथ मिलेंगे इतने तगड़े फीचर्स, भूल जाएंगे Tata Punch और बाकी सब

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 19, 2023, 12:25 AM IST

Hyundai India ने एक-एक कर नई Exter Compact SUV के फीचर्स की जानकारी देना शुरू कर दिया है। जहां कार के साथ सेगमेंट में पहली बार 6 एयरबैग्स स्टैंडर्ड मिलने वाले हैं, वहीं डैशकैम और रियर पार्किंग कैमरा भी मिलेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • जोरदार फीचर्स से लैस होगी नई एक्सटर
  • टाटा पंच की टेंशन बढ़ाने जल्द आ रही
  • 6 एयरबैग्स, डैशकैम, रिवर्स पार्किंग कैमरा

New Hyundai Exter Features: ह्यून्दे भारत में बहुत जल्द नई एक्सटर कॉम्पैक्ट एसयूवी लॉन्च करने वाली है जिसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से होने वाला है। लॉन्च से पहले कंपनी एक-एक कर नई कार के फीचर्स की जानकारी दी रही है। जहां कई नए फीचर्स के साथ हाल में एक्सटर को सामान्य रूप से 6 एयरबैग्स मिलने की जानकारी सामने आई थी, वहीं अब कंपनी ने ये भी बता दिया है कि नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के साथ डैशकैम भी मिलने वाला है। इसके अलावा कंपनी ने ये भी बताया है कि कार में रिवर्स पार्किंग कैमरा भी ग्राहकों को उपलबध कराया जाएगा।

Hyundai Exter To Get Dashcam And Many Other Features

ंप ये ता दि है कि कॉम्पक् एसूवी के सा डैशक भी मिलन वा है

जारी है नई एक्सटर की बुकिंग

कंपनी ने 11,000 रुपये टोकन के साथ इस कार के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है। नई एक्सटर 5 वेरिएंट्स में मिलने वाली है और इसके साथ सीएनजी विकल्प भी मिलेगा। ह्यून्दे एक्सटर की कीमत आकर्षक होगी और इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच से होने वाला है। नई कार के साथ 4-स्पोक डिजाइन के अलॉय व्हील्स, डुअल टोन कलर और सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कार के साथ सेफ्टी फीचर्स भी पर्याप्त मिलेंगे जिनमें एबीएस के साथ ईबीडी, ईएसपी, हिल असिस्ट कंट्रोल और रियर पार्किंग सेंसर्स शामिल हैं।

End of Feed