Hyundai की 11 लाख Creta SUV भारत में बिकीं, जानें कौन से फीचर्स बनाते हैं खास

Hyundai Creta Sales Milestone: ह्यून्दे इंडिया ने जानकारी दी है कि इस एसयूवी की 11 लाख यूनिट सिर्फ भारतीय मार्केट में बिक गई हैं। कंपनी ने फरवरी 2024 में ही इसकी 10 लाख यूनिट बिकने का आंकड़ा पार किया था। यानी करीब 9 साल में ही कंपनी ने बिक्री में ये मील का पत्थर कायम कर दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे क्रेटा की 11 लाख यूनिट बिकीं
  • 10 साल से भी कम में आंकड़ा पूरा
  • नई जनरेशन से बिक्री में लगे पंख

Hyundai Creta Sales Milestone: ह्यून्दे इंडिया ने 2015 में पहली बार क्रेटा एसयूवी को लॉन्च किया था और तब से लेकर अब तक इसकी बिक्री में कमी नहीं आई है। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इस एसयूवी की 11 लाख यूनिट सिर्फ भारतीय मार्केट में बिक गई हैं। कंपनी ने फरवरी 2024 में ही इसकी 10 लाख यूनिट बिकने का आंकड़ा पार किया था। यानी करीब 9 साल में ही कंपनी ने बिक्री में ये मील का पत्थर कायम कर दिया है। कुल मिलाकर 10 साल से भी कम समय में 13.80 लाख क्रेटा बिक चुकी हैं। इस बिक्री में नई क्रेटा फेसलिफ्ट तेजी से इजाफा कर रही है। जानें इसके बारे में सब कुछ।

Hyundai Creta SUV New Sales Milestone

कंपनी ने जानकारी दी है कि इस एसयूवी की 11 लाख यूनिट सिर्फ भारतीय मार्केट में बिक गई हैं

मिल रही जोरदार बुकिंग

अब भी ह्यून्दे इंडिया को नई जनरेशन क्रेटा एसयूवी के लिए जोरदार बुकिंग्स मिल रही है। है जो इसके सुपरहिट होने का साफ संकेत है। 2024 ह्यून्दे क्रेटा की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 10.99 लाख रुपये है। इसके टॉप मॉडल की कीमत 17,23,800 रुपये तक जाती है। कंपनी ने नई क्रेटा फेसलिफ्ट को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया है जिसमें सबसे बड़ा आकर्षक एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस है। इस सिस्टम से एसयूवी को मिलाकर एसयूवी के साथ कंपनी ने 70 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए हैं।

End of Feed