Hyundai Bayon की होगी धमाकेदार एंट्री, 12 अक्टूबर को होगा वर्ल्ड डेब्यू

Hyundai अपने ग्राहकों के लिए Hyundai Bayon लाने जा रही है। इस मिड-साइज एसयूवी का वर्ल्ड डेब्यू 12 अक्टूबर को होने जा रहा है। इसी के साथ, भारत में भी एसयूवी की प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है।

Hyundai Bayon World Debut: Hyundai भारत में अपनी नई मिड-साइज SUV Bayon को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने न्यू जेनरेशन Hyundai Bayon को 12 अक्टूबर को पेरिस मोटर शो 2026 में दुनिया के सामने पेश करने की घोषणा की है। खास बात यह है कि नई Bayon सिर्फ यूरोप तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे भारत और लैटिन अमेरिका जैसे बाजारों में भी लॉन्च किया जाएगा। भारत में Hyundai ने इस SUV के लिए 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट पर प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है।

Hyundai Bayon

12 अक्टूबर को होगा Hyundai Bayon का वर्ल्ड डेब्यू (Photo: Hyundai)

भारत में कब होगी लॉन्च?

भारत में नई Hyundai Bayon को अक्टूबर में ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत करीब 9 लाख रुपये से 14 लाख रुपये के बीच हो सकती है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Maruti Suzuki Victoris, Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun जैसी SUVs से होगा। नई Bayon की लंबाई करीब 4.2 मीटर होगी। वहीं, अगली जनरेशन Creta की लंबाई करीब 4.5 मीटर होने की उम्मीद है। ऐसे में Bayon को Venue और Creta के बीच रखा जा सकता है।

End of Feed