जमकर बिके Honda के दोपहिया वाहन, Activa 6G ने मारी बाजी

जानी मानी दोपहिया निर्माता कंपनी होंडा के लिए पिछ्ला साल काफी शानदार बीता है। भारत में कंपनी के दोपहिया वाहनों की बिक्री में सालाना आधार पर 81% की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी ने कुल 48,93,522 दोपहिया वाहन बेचे हैं और सिर्फ मार्च में ही 3 लाख से ज्यादा वाहनों की बिक्री हुई है। आइये जानते हैं कंपनी ने सबसे ज्यादा कौन से दोपहिया वाहन बेचे हैं?

Honda Two Wheelers Sales: दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा को भारत में काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में कंपनी ने वित्त वर्ष 24 के दौरान अपनी बिक्री के आंकड़े पेश किये हैं। पिछले एक साल के दौरान कंपनी ने कुल 48,93,522 दोपहिया वाहन बेचे हैं। सिर्फ मार्च के महीने में ही कंपनी ने कुल 3,86,455 दोपहिया वाहन बेचे हैं। मार्च के दौरान बेचे गए कुल 3,86,455 दोपहिया वाहनों में से 3,58,151 वाहन भारत में बेचे गए हैं, जबकि 28,304 वाहनों को एक्सपोर्ट किया गया था। बिक्री की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले कंपनी ने घरेलू मार्केट में 81% की जबरदस्त बढ़त हासिल की है। पिछले साल के मुकाबले कंपनी के एक्सपोर्ट्स में 95% का शानदार उछाल देखने को मिला है। आइये जानते हैं पिछले साल कंपनी के शानदार प्रदर्शन के लिए कौन से दोपहिया वाहन प्रमुख रूप से जिम्मेदार रहे।

Honda Two Wheelers

जमकर बिके Honda के दोपहिया वाहन

पांच नए मॉडल

साल 2023-24 के दौरान होंडा ने अपने पोर्टफोलियो में होंडा CB350, SP160, Dio 125, XL 750 Transalp और NX500 नाम के पांच नए मॉडल शामिल किए थे। कंपनी ने अपने स्कूटर्स एक्टिवा और Dio 125 के साथ ही अपनी बाइक्स SP125, होर्नेट 2.0, और हाइनेस 350 के स्पेशल एडिशन मॉडल्स भी जारी किए थे।

End of Feed