होंडा एलिवेट खरीदना हुआ महंगा, जानें अब कितनी हुई एसयूवी की शुरुआती कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 9, 2024, 05:36 PM IST

Honda Cars India ने Elevate SUV की कीमत में 20,000 से 58,000 रुपये तक बढ़ोतरी कर दी है। अब एलिवेट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.58 लाख रुपये हो गई है जो 16.20 लाख तक जाती है।

KEY HIGHLIGHTS
  • होंडा ने बढ़ाई एलिवेट की कीमत
  • 58,000 रुपये तक महंगी हुई कार
  • 11.58 लाख रुपये शुरुआती कीमत

Honda Elevate Price Hike: होंडा की एलिवेट एसयूवी भारतीय मार्केट में बहुत तेजी से पॉपुलर हुई है और इसकी बिक्री में लगातार इजाफा दर्ज हो रहा है। अब कंपनी ने इसकी कीमत में 58,000 रुपये तक बढ़ोतरी कर दी है जो एसयूवी के वेरिएंट पर निर्भर करती है। इजाफे के बाद होंडा एलिवेट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 11.58 लाख रुपये हो गई है जो टॉप मॉडल के लिए 16.20 लाख तक जाती है। कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट की कीमत में सबसे बड़ा इजाफा किया है, बाकी सारे वेरिएंट्स 20,000 रुपये महंगे हुए हैं। कंपनी ने इस कार को चार वेरिएंट्स - एसवी, वी, वीएक्स और जेडएक्स में पेश किया है।

Honda Elevate Price Hike

कंप इसकी ीमत 58,000 ुप ढ़ोरी कर जो एसूव के वेिएंट पर िर्भर कर

कितना दमदार है इंजन

होंडा ने एलिवेट एसयूवी के साथ 1.5-लीटर आई-वीटेक डीओएचसी पेट्रोल इंजन दिया है जो वीटीसी के साथ आता है। कंपनी ने इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया है। ये काफी दमदार इंजन है जो 121 पीएस ताकत और 145 न्यूटन मीटर टॉर्क बनाता है। कार की हाइट जहां 1,650 मिमी है, वहीं कंपनी ने इसका बूट स्पेस 458 लीटर रखा है जो इस श्रेणी में सबसे ज्यादा है। एलिवेट का मैनुअल वेरिएंट जहां 15.31 किमी/लीटर माइलेज देगा, वहीं ऑटोमैटिक वेरिएंट करीब 17 किमी/लीटर माइलेज निकालेगा।

End of Feed