Honda Activa ने तो गजब कर दिया, 22 साल में 3 करोड़ लोगों की सवारी बना स्कूटर

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jun 27, 2023, 08:11 PM IST

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने 2001 में पहली बार एक्टिवा लॉन्च की थी। इस स्कूटर ने भारत में 22 साल पूरे कर लिए हैं और अब तक होंडा एक्टिवा 3 करोड़ लोगों के रोजाना की सवारी बन चुकी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • एक्टिवा के भारत में 22 साल पूरे
  • अब तक 3 करोड़ लोग खरीद चुके
  • फुल पैसा वसूल है ये सस्ता स्कूटर

Honda Activa Sales Milestone: होंडा एक्टिवा को भारत में पहली बार 2001 में लॉन्च किया गया था और इस स्कूटर ने देश में 22 साल पूरे कर लिए हैं। दो दशकों से ज्यादा समय के बाद भी एक्टिवा की पॉपुलारिटी में कोई कमी नहीं आई है और अब तक 3 करोड़ लोग इसे अपनी सवारी बना चुके हैं। लॉन्च के महज 3 साल के अंदर ही ये 2003-04 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया था। 2015 में एक्टिवा ने 1 करोड़ बिक्री का आंकड़ा छुआ था और अगले 7 साल के अंदर यानी 2023 में ये स्कूटर 3 करोड़ तक पहुंच चुका है।

Honda Activa And Activa 125 Price Hike

लॉन्च के महज 3 साल के अंदर ही ये 2003-04 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर बन गया था

कुछ समय पहले बढ़ी कीमत

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने एक्टिवा और एक्टिवा 125 की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। भारतीय मार्केट में इस स्कूटर को खूब पसंद किया जाता है और मिडिल क्लास फैमिली की ये शान की सवारी है। कंपनी ने जहां एक्टिवा की कीमत 811 रुपये बढ़ा दी है, वहीं एक्टिवा 125 की कीमत में 1,177 रुपये का इजाफा किया गया है। कीमत में बदलाव के अलावा होंडा टू-व्हीलर्स ने एक्टिवा में कोई चेंज नहीं किया है।

End of Feed