GST 2.0: आज से 7,254 रु. सस्ती हो गई Hero Super Splendor XTEC, जानें सभी मॉडल की कीमत

Hero Bike Price Cut After GST: सबसे ज्यादा कटौती Hero Karizma 210 पर हुई है, जिसकी कीमत 15,743 रुपये घटाई गई है। इसके बाद Xpulse 210 पर 14,516 रुपये की कटौती की गई है। वहीं, सबसे कम कटौती HF Deluxe पर हुई है, जिसकी कीमत 5,805 रुपये घटाई गई है।

भारतीय दोपहिया वाहन निर्माता Hero MotoCorp ने सरकार द्वारा हाल ही में घोषित GST टैक्स स्लैब में संशोधन के बाद अपनी गाड़ियों की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। कंपनी ने कहा है कि वह ग्राहकों को टैक्स में मिली पूरी छूट का लाभ 22 सितंबर से देना शुरू करेगी। आज यानी 22 सितंबर से हीरो की सभी गाड़ियों पर जीएसटी की नई दरें लागू हो गई हैं।

बता दें कि नई GST दरों के अनुसार, 350cc से अधिक इंजन क्षमता वाली बाइक पर 18% टैक्स और 350cc से कम इंजन क्षमता वाली बाइक पर 40% टैक्स लगाया गया है। इसके चलते Hero MotoCorp के पूरे टू-व्हीलर पोर्टफोलियो पर कीमतों में कमी की गई है।

End of Feed