GST कटौती का आटोमोबाइल सेक्टर में बड़ा असर, त्योहारी मांग से वाहन बिक्री ने पकड़ी रफ्तार

मारुति सुजुकी इंडिया बताया कि कंपनी के पास ढाई लाख बुकिंग लंबित हैं और नवरात्रि के पहले आठ दिनों में ही 1.65 लाख इकाई की बिक्री हो गईं। बनर्जी ने कहा, "यह पिछले 10 सालों में अब तक का सबसे ज्यादा आंकड़ा है।

जीएसटी दरों में कटौती के कारण वाहनों की कीमतें घटने से नवरात्रि के दौरान मांग रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जिससे प्रमुख वाहन कंपनियों मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर में मजबूत बिक्री दर्ज की। सितंबर माह में वाहनों की थोक बिक्री के मामले में टाटा मोटर्स ने दूसरा और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि हुंदै मोटर इंडिया चौथे स्थान पर रही।

Automobile

त्योहारी सीजन में बढ़ी वाहनों की बिक्री। (फोटो क्रेडिट-iStock)

दिग्गज कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने बुधवार को कहा कि सितंबर में उसके घरेलू यात्री वाहनों की थोक बिक्री आठ प्रतिशत घटकर 1,32,820 इकाई रह गए, जो पिछले साल की समान अवधि में 1,44,962 इकाई थी। कंपनी ने कहा कि सितंबर महीने के घरेलू थोक आंकड़े को महीने के अंतिम दौर में आने वाली रसद संबंधी बाधाओं के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) पार्थो बनर्जी ने एक ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कंपनी की खुदरा बिक्री पिछले महीने 1.73 लाख इकाई रही, जो सितंबर 2024 की तुलना में 27.5 प्रतिशत अधिक है।

End of Feed