GST 2.0: कार-SUV की बिक्री ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दोपहिया और तिपहिया की भी हुई खूब बिक्री

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बयान में कहा कि सितंबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री सात प्रतिशत वृद्धि के साथ 21,60,889 इकाई रही जबकि सितंबर, 2024 में यह 20,25,993 इकाई थी। तिपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 84,077 इकाई हो गई। यह सितंबर, 2024 के 79,683 इकाई की तुलना में 5.5 प्रतिशत अधिक है।

जीएसटी सुधारों और त्योहारों के उत्साह से यात्री वाहन एवं दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री/आपूर्ति सितंबर में बढ़ी। इससे उद्योग के लिए चालू वित्त वर्ष के सकारात्मक अंत की उम्मीद बढ़ गई है। उद्योग संगठन सियाम ने बुधवार को यह जानकारी दी। यात्री वाहनों की थोक बिक्री सितंबर में सालाना आधार पर चार प्रतिशत बढ़कर 3,72,458 इकाई हो गई जबकि सितंबर, 2024 में यह 3,56,752 इकाई था।

Festive sales

Festive sales/Photo-AI

पीटीआई/भाषा के मुताबिक सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बयान में कहा कि सितंबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री सात प्रतिशत वृद्धि के साथ 21,60,889 इकाई रही जबकि सितंबर, 2024 में यह 20,25,993 इकाई थी। तिपहिया वाहनों की बिक्री बढ़कर 84,077 इकाई हो गई। यह सितंबर, 2024 के 79,683 इकाई की तुलना में 5.5 प्रतिशत अधिक है।

End of Feed