Hero HF Deluxe Canvas Black हुई सस्ती, 7000 रुपये से ज्यादा घटे दाम

अगर आप भी एक नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो खुश हो जाइए। Hero ने HF Deluxe Canvas Black के दाम में 7000 रुपये से भी ज्यादा की कटौती कर दी है।

देश में जहां एक ओर कई दोपहिया वाहन निर्माता कंपनियां अपनी बाइकों की कीमतें बढ़ा रही हैं, वहीं Hero MotoCorp ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय कम्यूटर बाइक HF Deluxe Canvas Black की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है। अब यह बाइक 59,999 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध होगी। खास बात यह है कि यह कीमत इसके 2023 के लॉन्च प्राइस से भी कम है। हालांकि, फिलहाल यह ऑफर पूरे देश में नहीं बल्कि केवल चार राज्यों के ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराया गया है।

hero hf deluxe canvas price drop

hero hf deluxe canvas के 7 हजार रुपये से ज्यादा घटे दाम (AI Generated Image)

किन राज्यों में मिलेगा ऑफर?

Hero MotoCorp ने HF Deluxe Canvas Black पर यह विशेष कीमत उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के ग्राहकों के लिए लागू की है। कंपनी ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि भविष्य में इस ऑफर को अन्य राज्यों तक बढ़ाया जाएगा या नहीं। ऐसे में इन चार राज्यों के ग्राहकों के लिए यह बाइक पहले के मुकाबले काफी सस्ती हो गई है।

End of Feed