मारुति सुजुकी जल्द ला रही है अपनी पहली और शानदार इलेक्ट्रिक एसयूवी, देगी लंबी रेंज

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 29, 2024, 09:47 PM IST

Maruti Suzuki ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग भारतीय सड़कों पर शुरू कर दी है। कंपनी ने Auto Expo 2023 में इसे शोकेस किया है और फुल चार्ज में eVX इलेक्ट्रिक SUV को 550 KM तक चलाया जा सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पहली मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक कार
  • भारतीय सड़कों पर शुरू हुई टेस्टिंग
  • फुल चार्ज में चलेगी 550 किमी तक

Maruti Suzuki eVX: मारुति सुजुकी जल्द ही भारतीय मार्केट में नई ईवीएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2023 में ही इस नई ईवी को शोकेस किया है और अगले त्योहारी सीजन या 2025 की शुरुआती तक इसे भारत में लॉन्च किया जा सकता है। ये मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार होगी जो संभवतः 60 किलोवाट-आर बैटरी पैक से लैस होगी। एक बार फुल चार्ज करने पर 550 किमी तक रेंज देने वाली है। कंपनी लगातार देश में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की टेस्टिंग कर रही है और एक बार फिर इसे चार्जिंग स्टेशन पर स्पॉट किया गया है। ईवीएक्स कोडनेम वाली इस ईवी को शानदार लुक दिया गया है जो देखने लायक है।

Maruti Suzuki eVX Electric SUV

ईवीएक्सकोडनेमवालीइसईवीकोशानदारलुकदियागयाहैजोदेखनेलायकहै

शानदार है एक्सटीरियर और स्टाइल

नई मारुति सुजुकी ईवीएक्स का एक्सटीरियर बेहतरीन है, खासतौर पर इसका अगला हिस्सा। कार का चेहरा दमदार बंपर के साथ आया है और इसकी ग्रिल पर बड़े साइज का सुजुकी लोगो लगाया गया है। अगले हिस्से में एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं और इन्हें जोड़ता एक स्लीक क्रोमबार भी देखने को मिला है। कई हिस्सों में बंटे एलईडी डीआरएल भी दिखने में काफी आकर्षक हैं। बता दें कि पिछली बार मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो में फ्यूचूरो कॉन्सेन्ट कार पेश की थी, हालांकि इसका कोई प्रोडक्शन मॉडल अब तक मार्केट में नहीं आया है।

End of Feed