FASTag को लेकर आई नई गाइडलाइन, अब ये काम नहीं किया तो लगेगा दुगना टोल

FASTag New Guidelines: नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सभी एनएच टोल कलेक्शन एजेंसी और टोल प्लाजा को नई गाइडलाइन्स भेजी हैं। ताजा गाइडलाइन के हिसाब से अगल आपकी कार की अगल विंडशील्ड पर फास्टैग लगा नहीं मिलता है, तो आपको हाइवे टोल प्लाजा पर दुगनी रकम चुकानी पड़ेगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • फास्टैग के लिए नई गाइडलाइन जारी
  • विंडस्क्रीन पर फास्टैग लगाना अनिवार्य
  • टोल प्लाजा पर देनी पड़ेगी डबल राशि

FASTag New Guidelines: नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया यानी एनएचएआई ने नेशनल हाइवे पर टोल भरने के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। ताजा गाइडलाइन के हिसाब से अगल आपकी कार की अगल विंडशील्ड पर फास्टैग लगा नहीं मिलता है, तो आपको हाइवे टोल प्लाजा पर दुगनी रकम चुकानी पड़ेगी। सभी वाहनों के लिए जारी की गई इस नई गाइडलाइन का मुख्य उद्देश्य झंझट रहित टोल भुगतान है। इसके अलावा उप वाहन चालकों को भी घेरे में लाना है जो टोल चुकाना नहीं चाहते और अब तक अपनी गाड़ी में फास्टैग लगवाया ही नहीं है।

FASTag New Guideline

सभी वाहनों के लिए जारी की गई इस नई गाइडलाइन का मुख्य उद्देश्य झंझट रहित टोल भुगतान है

सीसीटीवी फुटेज से पता करेंगे

एनएचएआई ने अपने बयान में कहा, काम करने की नई प्रक्रिया के बारे में सभी टोल कलेक्शन एजेंसी और सभी टोल प्लाजा को जानकारी दे दी गई है। इसके अंतर्गत टोल प्लाजा पर डिस्प्ले के जरिए वाहन चालकों को इसकी चेतावनी दी जाएगी। बयान में ये भी कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज से वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर रिकॉर्ड किए जाएंगे, हालांकि ये सिर्फ रिकॉर्ड रखने की वजह से किया जाएगा। यहां फास्टैग को ब्लैकलिस्ट करने का काम भी यहां किया जाएगा।

End of Feed