गाड़ी के 5 से ज्यादा चालान पेंडिंग हैं तो हो जाएं सावधान, रद्द हो सकता है Driving License

अगर आपके 5 या इससे ज्यादा ट्रैफिक चालान लंबे समय से पेंडिंग हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। हाल ही में Patna Traffic Police ने ऐसे वाहन मालिकों के सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू की है।

अगर आप भी कार या बाइक चलाते हैं और आपकी गाड़ी का ट्रैफिक चालान लंबे समय से पेंडिंग है तो इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। बिहार की राजधानी पटना में ट्रैफिक पुलिस (Patna Traffic Police) ने ऐसे वाहन मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है, जिनके ऊपर पांच या उससे ज्यादा चालान बकाया हैं। पुलिस ने ऐसे वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस (Driving Licence) रद्द करने का प्रस्ताव डिस्ट्रिक्ट ट्रांसपोर्ट ऑफिसर (DTO) को भेजा है।

DL

कहीं आपका डीएल न हो जाए कैंसिल (AI Generated Image)

493 वाहन चालकों की हुई पहचान

पटना ट्रैफिक पुलिस ने अक्टूबर 2026 तक ऐसे 493 वाहन चालकों की पहचान की है, जिनके पांच या उससे अधिक चालान पेंडिंग हैं। इन लोगों ने अब तक अपने ऊपर लगाए गए जुर्माने का भुगतान नहीं किया है। पुलिस ने इन मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए परिवहन विभाग के पास भेज दिया है।

End of Feed