धनतेरस पर लेने वाले हैं नई कार या बाइक की डिलीवरी? यहां जाने कौन सा मुहूर्त है शुभ

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 01:19 PM IST

भारतीय ऑटो जगह में सबसे ज्यादा वाहन त्योहारों के सीजन में बेचे जाते हैं और ज्यादातर ग्राहक धनतेरस के दिन अपने नए वाहन की डिलीवरी लेना पसंद करते हैं. यहां हम आपको बता रहे हैं 23 अक्टूबर के शुरू मुहूर्त के बारे में.

KEY HIGHLIGHTS
  • धनतेरस को किस समय खरीदें गाड़ी
  • 23 अक्टूबर को पड़ रहे हैं तीन मुहूर्त
  • दो दिन तक हैं धनतेरस के ये मुहूर्त

Dhanteras Shubh Muhurt To Get New Vehicles Delivery: भारत में त्योहारों का सीजन आ चुका है और मार्केट में रौनक बीते कई दिन से दिखने लगी है. यही समय है जब देश के बाजार में सबसे ज्यादा वाहन खरीदे जाते हैं और कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अपने वाहनों पर तरह-तरह के डिस्काउंट देती हैं. तो अगर आपने भी पहले से अपने लिए वाहन बुक किया है या नई कार या बाइक की डिलीवरी धनतेरस पर लेने वाले हैं तो हम आपको बता रहे हैं डिलीवरी लेने का सबसे शुभी मुहूर्त कौन सा है. असल में इस बार धनतेरस दो दिन पड़ रही है, ऐसे में आप कन्फ्यूज ना हों.

Shubh Muhurt To Take Delivery Of New Car And Bike On Dhanteras 2022

असल में इस बार धनतेरस दो दिन पड़ रही है, ऐसे में आप कन्फ्यूज ना हों

किस समय लें कार या बाइक की डिलीवरी

हिंदू धर्म के हिसाब से धनतेरस पर कोई नई चीज खरीदना बहुत शुभ माना जाता है. सोना, चांदी और बहुत से सामान के अलावा इसी दिन लोग अपनी नई कार या बाइक की डिलीवरी लेना पसंद करते हैं. इस बार धनतेरस दो दिन पड़ रही है. इसमें 22 अक्टूबर को पूजा के लिए अच्छा मुहूर्त है, लेकिन कार या बाइक की डिलीवरी लेना चाहते हैं तो आप 23 अक्टूबर को तीन मुहूर्त पर गाड़ी अपने घर ला सकते हैं.

किस समय पड़ेंगे ये तीन शुभ मुहूर्त

23 अक्टूबर की सुबह से लेकर शाम तक आप नई गाड़ी की डिलीवरी ले सकते हैं. इन तीनों में पहला मुहूर्त सुबह 7ः51 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजे तक का है. इसके बाद दूसरा मुहूर्त दोपहर 1ः30 बजे से लेकर 3 बजे तक का है. 23 अक्टूबर को शाम का समय भी अच्छा मुहूर्त लेकर आया है जिसमें 6 बजे से लेकर रात 10ः30 बजे तक नए वाहन की डिलीवरी लेना काफी शुभ होगा. अपनी सहूलियत का समय देखकर संबंधिन वाहन डीलरशिप पर भी फोन करके इस समय गाड़ी लेने की जानकारी जरूर दें.

End Article
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में ...

End of Feed