प्रदूषण पर लगेगी लगाम, जहरीली हवा से मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार ने जून में शुरू की सर्दी की तैयारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 19, 2026, 05:22 PM IST

बयान के मुताबिक, दिल्ली के बाहर पंजीकृत गैर बीएस-6 वाहनों को एक नवंबर 2026 से 31 जनवरी 2027 के बीच राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश करने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा पेट्रोल पंप में फ्यूल लेने के लिए वैध PUCC होना भी अनिवार्य होगा।

सर्दियों के मौसम में दिल्ली में प्रदूषण एक बड़ी समस्या बन जाता है। पिछले कई सालों से नवंबर से लेकर लगभग फरवरी तक वायु गुणवत्ता बुरी तरह से प्रभावित रहती है। सर्दी का मौसम अभी आने में काफी समय है लेकिन दिल्ली सरकार इसको लेकर अभी से तैयारी में जुट गई है। दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण नियंत्रण के लिए जून में ही Proactive Winter Air Quality Management Framework अधिसूचित कर दिया है, ताकि नागरिकों, उद्योगों, संस्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और निर्माण एजेंसियों को नवंबर से पहले पर्याप्त तैयारी का समय मिले और दिल्लीवासियों को अनावश्यक असुविधा का सामना न करना पड़े।

Delhi Pollution

प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने महीनों पहले ही तैयारी शुरू कर दी है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक बयान में कहा कि अधिसूचित मसौदे के तहत दिल्ली के पेट्रोल पंप पर केवल वही वाहन ईंधन खरीद सकेंगे, जिनके पास वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र यानी PUCC होगा। हालांकि, यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो सका है कि ईंधन खरीद पर ये प्रतिबंध कितने समय तक लागू रहेंगे।

End of Feed