Citroen की नई Basalt कूपे एसयूवी के बारे में जानें सब कुछ, शानदार लुक और दमदार इंजन

New Citroen Basalt SUV Revealed: सिट्रॉएन इंडिया ने नई बसाल्ट एसयूवी से पर्दा हटा लिया है जो दिखने में काफी आकर्षक और दमदार है। ये बहुत कुछ 7 अगस्त को लॉन्च हो रही टाटा कर्व जैसी दिख रही है और भारतीय मार्केट में इसका मुकाबला भी कर्व एसयूवी से ही होने वाला है। इसे जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिट्रॉएन बसाल्ट एसयूवी से हटा पर्दा
  • दिखने में टाटा कर्व जैसी है नई कार
  • भारत में जल्द लॉन्च होगी कूपे SUV

New Citroen Basalt SUV Revealed: सिट्रॉएन इंडिया ने आधिकारिक तौर पर बिल्कुल नई बसाल्ट कूपे एसयूवी से पर्दा हटा लिया है। कंपनी ने मार्च 2024 में इसका प्री-प्रोडक्शन मॉडल दिखाया था और प्रोडक्शन मॉडल दिखने में लगभग वैसा ही है। दिखने में ये बहुत कुछ आगामी टाटा कर्व एसयूवी जैसी भी है जिसे भारतीय मार्केट में 7 अगस्त को लॉन्च किया जाने वाला है। हालांकि बसाल्ट सिट्रॉएन इंडिया की नई एसयूवी है जो दिखने में वाकई बहुत आकर्षक है। इसके साथ 16 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील्स मिले हैं, वहीं बॉडी क्लैडिंग भी इसे काफी आकर्षक बनाती है जो मैट फिनिश में आई है।

All New Citroen Basalt SUV Revealed

बसाल्ट सिट्रॉएन इंडिया की नई एसयूवी है जो दिखने में वाकई बहुत आकर्षक है

फीचर्स और एक्विपमेंट्स

सिट्रॉएन बसाल्ट के साथ सी3 एयरक्रॉस की अंडरपिनिंग्स मिली हैं, वहीं इसकी झुकती हुई रूफलाइन इसके पिछले हिस्से में लगे स्पॉइलर तक जाती है। टेललाइट एलईडी जैसी दिखती है, लेकिन ये पारंपरिक लाइट बल्ब वाली है। इसे 5 रंगों - पोलर व्हाइट, स्टील ग्रे, प्लैटिनम ग्रे, गार्नेट रेड और कॉस्मो ब्लू में उपलब्ध कराया गया है। केबिन में झांकें तो अच्छी डिजाइन वाले डैशबोर्ड पर 10.25-इंच सेंट्रल टचस्क्रीन, 7-इंच फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, 15 वाट वायरलेस फोन चार्जर, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले जैसे कई फीचर्स मिले हैं।

End of Feed