शहर में चलाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 छोटी कारें, माइलेज भी शानदार

Best City Cars 2026: बढ़ते ईंधन खर्च के बीच शहर में ड्राइव के लिए कॉम्पैक्ट साइज कार खरीदने का विचार बना रहे हैं तो ये जानकारी आपके लिए काम की साबित होगी।

Best City Cars 2026: शहर में रोजाना कार ड्राइव करने वालों को ट्रैफिक जाम, पार्किंग की कमी और बढ़ते ईंधन खर्च के बीच ऐसी कार की जरूरत होती है जो कॉम्पैक्ट होने के साथ-साथ आरामदायक और किफायती भी हो। अगर आपकी डेली रनिंग ज्यादा है और आप शहर में इस्तेमाल के लिए एक छोटी कार खरीदने का विचार बना रहे हैं तो कुछ मॉडल ऐसे हैं, जो कम खर्च, बेहतर फीचर्स और आसान ड्राइविंग एक्सपीरियंस का अच्छा संतुलन प्रदान करते हैं। इस आर्टिकल में आपको शहर में चलाने के लिए बेस्ट हैं ये 5 कारों की जानकारी दे रहे हैं-

Best City Cars 2026

Best City Cars 2026 (AI Generated Image)

Tata Tiago CNG AMT

टाटा टियागो CNG AMT उन ग्राहकों के लिए एक आकर्षक विकल्प है जो कम रनिंग कॉस्ट के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा चाहते हैं। हाल ही में अपडेट की गई इस कार में नया डिजाइन, बेहतर इंटीरियर और कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है, जबकि CNG मोड में भी यह अच्छा प्रदर्शन करती है। ड्यूल-सिलेंडर CNG सेटअप के कारण बूट स्पेस पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ता। कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और 6 एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

End of Feed