Audi की कारें भारत में होंगी महंगी, कंपनी ने घिसी-पिटी वजह बताकर बढ़ाई कीमत

Audi India Price Hike: ऑडी इंडिया ने अपने लगभग सभी वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने कच्चे माल की बढ़ती कीमत के प्रभाव को कम करने के लिए जून से भारत में अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में 2 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की घोषणा की।

KEY HIGHLIGHTS
  • ऑडी इंडिया ने बढ़ाई कारों की कीमत
  • कच्चे माल की कीमत बढ़ना मुख्य वजह
  • 2 % तक महंगी हुईं लगभग सभी कारें

Audi India Price Hike: जर्मनी की वाहन विनिर्माता ऑडी ने कच्चे माल की बढ़ती कीमत के प्रभाव को कम करने के लिए जून से भारत में अपने विभिन्न मॉडल की कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने की बृहस्पतिवार को घोषणा की। वाहन विनिर्माता ने एक बयान में कहा कि एक जून 2024 से बढ़ी हुईं कीमतें प्रभावी होंगी। ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, “कच्चे माल की बढ़ती लागत हमें एक जून 2024 से कीमतों में दो प्रतिशत तक की बढ़ोतरी करने के लिए मजबूर कर रही है।"

Audi India Price Hike

वाहन विनिर्माता ने एक बयान में कहा कि एक जून 2024 से बढ़ी हुईं कीमतें प्रभावी होंगी

बढ़ गई है बिक्री

उन्होंने कहा कि इस कदम का मकसद वाहन विनिर्माता और उसके डीलर भागीदारों की सतत वृद्धि सुनिश्चित करना है। ढिल्लों ने कहा, ‘‘हमारी पूरी कोशिश है कि बढ़ती लागत का असर हमारे ग्राहकों पर यथासंभव कम से कम पड़े।’’ ऑडी इंडिया की खुदरा बिक्री वित्त वर्ष 2023-24 में सालाना आधार 33 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 7,027 इकाई रही थी।

End of Feed