GST कटौती के बाद देखें Nexon से Safari तक की नई कीमत लिस्ट, Tata Motors ने घटाई कारों की कीमत

यह घोषणा करते हुए, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, शैलेश चंद्रा ने कहा कि 22 सितंबर से टाटा की गाड़ियों पर नई कीमत लागू होंगी।

भारत की अग्रणी ऑटो कंपनी टाटा मोटर्स ने जीसटी कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देने की घोष्णा की है। कंपनी ने जीएसटी राहत के बाद अपनी गाड़ियों की कीमत में कमी करने का ऐलान किया है। नई कीमत 22 सितंबर 2025 से प्रभावी होगा, जिस दिन संशोधित जीएसटी दरें लागू होंगी। यह घोषणा करते हुए, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, शैलेश चंद्रा ने कहा कि 22 सितंबर से टाटा की गाड़ियों पर नई कीमत लागू होंगी।

Tata Motors

Tata Motors (Istock)

उन्होंने आगे कहा कि माननीय प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण, टाटा मोटर्स ने जीएसटी में कमी का पूरा लाभ अपने ग्राहकों को देने का फैसला किया है। इससे हमारी लोकप्रिय कारों और एसयूवी की रेंज सभी क्षेत्रों में और भी अधिक सुलभ हो जाएगी, जिससे पहली बार वाहन खरीदने वालों को सुविधा होगी और ग्राहकों के व्यापक वर्ग के लिए नए युग की परिवहन की ओर बदलाव में तेज़ी आएगी। त्योहारी सीज़न के दौरान डिलीवरी की मांग बढ़ने की उम्मीद के साथ, हम ग्राहकों को त्योहारी अवधि के दौरान डिलीवरी के लिए अपने पसंदीदा वाहन की जल्दी बुकिंग करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

End of Feed