2026 Toyota Hilux 28 जुलाई को होगी लॉन्च, नए लुक और दमदार फीचर्स के साथ लेगी धमाकेदार एंट्री

नई 2026 Toyota Hilux भारत में 28 जुलाई को लॉन्च होने जा रही है। इस पिकअप ट्रक का पहला टीजर जारी हो चुका है।

टोयोटा ने भारत में नई 2026 Toyota Hilux का पहला टीजर जारी कर दिया है। कंपनी इस पिकअप ट्रक को 28 जुलाई को भारतीय बाजार में पेश करेगी। टीजर से साफ संकेत मिलते हैं कि नई Hilux को पहले से ज्यादा आकर्षक फ्रंट डिजाइन, नए फीचर्स और अपडेटेड टेक्नोलॉजी के साथ उतारा जाएगा। हालांकि इसके इंजन में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है और कंपनी मौजूदा डीजल पावरट्रेन को ही जारी रख सकती है।

2026 Toyota Hilux

2026 Toyota Hilux का पहला टीजर हुआ जारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई Toyota Hilux की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 35 लाख रुपये हो सकती है। भारत में यह पहले की तरह केवल डबल-कैब (Double-Cab) बॉडी स्टाइल में ही उपलब्ध होगी।

End of Feed