2026 Maruti Brezza Facelift का माइलेज आया सामने! जानिए टर्बो-पेट्रोल, 1.5L पेट्रोल और CNG में कौन सबसे किफायती?

नई Maruti Brezza Facelift को अलग-अलग जरूरतों वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अब ग्राहकों के पास तीन अलग-अलग पावरट्रेन चुनने का विकल्प होगा।

Maruti Suzuki ने नई Brezza Facelift को कई बड़े बदलावों के साथ पेश किया है। इस बार कंपनी ने केवल डिजाइन और फीचर्स ही नहीं, बल्कि इंजन विकल्पों में भी बड़ा बदलाव किया है। अब ग्राहकों के पास तीन अलग-अलग पावरट्रेन चुनने का विकल्प है, जिनमें नया 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और फैक्ट्री-फिटेड CNG वेरिएंट शामिल हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि इनमें से कौन-सा विकल्प सबसे ज्यादा किफायती साबित होगा। आइए समझते हैं-

Maruti Brezza Facelift

टर्बो-पेट्रोल, 1.5L पेट्रोल और CNG में कौन सबसे किफायती? (Photo: Maruti)

नया टर्बो-पेट्रोल इंजन

नई Brezza में पहली बार 1.0-लीटर Boosterjet टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 109 bhp की पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। माइलेज की बात करें तो LXi और VXi वेरिएंट लगभग 20.47 kmpl का दावा करते हैं, जबकि ZXi और ZXi+ वेरिएंट 19.96 kmpl का दावा करते हैं।

End of Feed