Ducati ने भारत में एक साथ लॉन्च की दो बाइक, 13,500RPM के साथ 214hp का टॉर्क, जानें फीचर्स

Streetfighter V4 में अब एक नया 6.9-इंच का TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो राइडिंग मोड्स और सेटिंग्स को कस्टमाइज करने की सुविधा देता है। इसमें डुकाटी का नया Race eCBS सिस्टम भी शामिल है, जो झुकाव के कोण (lean angle), थ्रॉटल और रियर लोड को मॉनिटर करके जरूरत पड़ने पर ऑटोमैटिक रूप से रियर ब्रेक लगाता है, जिससे बाइक की स्थिरता बढ़ती है।

इटली की सुपरबाइक निर्माता डुकाटी (Ducati) ने अपनी नई 2026 Streetfighter V4 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह बाइक दो वेरिएंट्स में Streetfighter V4 Standard, जिसकी कीमत 28,68,600 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है और Streetfighter V4 S, जिसकी कीमत 32,38,400 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है। नई बाइक में न सिर्फ डिजाइन में बदलाव किए गए हैं, बल्कि इसके इंजन और इलेक्ट्रॉनिक्स में भी सुधार देखने को मिलता है।

2026 Ducati Streetfighter V4

2026 Ducati Streetfighter V4/photo-ducati

शक्तिशाली इंजन और बेहतर परफॉर्मेंस

2026 Streetfighter V4 और V4 S में पहले जैसा ही 1,103cc Desmosedici Stradale V4 इंजन दिया गया है, लेकिन अब यह Euro5+ और E20 फ्यूल कंप्लायंट है। यह इंजन 214 hp की अधिकतम पावर 13,500 rpm पर और 120 Nm का पीक टॉर्क 11,250 rpm पर देता है। इसका मतलब है कि नई Streetfighter पहले से ज्यादा स्मूद और दमदार परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।

End of Feed