Skoda Superb की भारतीय मार्केट में हुई वापसी, शानदार फीचर्स से लोडेड है 54 लाख की ये कार

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 3, 2024, 03:26 PM IST

2024 Skoda Superb Launched: स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी सबसे महंगी सेडान 2024 सुपर्ब की भारत में वापसी कर दी है। इसे इकलौते वेरिएंट और सिर्फ एक इंजन विकल्प के साथ पेश किया गया है और इसकी एक्सशोरूम कीमत 54 लाख रुपये रखी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • स्कोडा सुपर्ब की भारत में हुई वापसी
  • 54 लाख रुपये है एक्सशोरूम कीमत
  • जोरदार फीचर्स से लोडेड है ये कार

2024 Skoda Superb Launched: स्कोडा ऑटो इंडिया ने अपनी प्रीमियम सेडान 2024 सुपर्ब की वापसी कर दी है। कंपनी ने इसे 54 लाख रुपये एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया है और ये कार इकलौते वेरिएंट और सिर्फ एक इंजन विकल्प के साथ पेश की गई है। दिखने में खूबसूरत नई स्कोडा सुपर्ब की बुकिंग शुरू कर दी गई है और अपनी नजदीकी डीलरशिप पर जाकर, या कंपनी की अधिकृत वेबसाइट से आप इसकी बुकिंग करा सकते हैं। स्कोडा ने जानकारी दी है कि इसकी महीने के अंत से ग्राहकों को नई सुपर्ब की डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी।

2024 Skoda Superb Launched In India

ये कार इकलौते वेरिएंट और सिर्फ एक इंजन विकल्प के साथ पेश की गई है

लाजवाब लुक, दमदार इंजन

डिजाइन की बात करें तो नई सुपर्ब को स्कोडा की सिग्नेचर रेडिएटर ग्रिल के साथ क्रोम फिनिश, अगले बंपर पर एयर डैम्स, एलईडी हेडलैंप्स, एलईडी फॉग लैंप्स के साथ कॉर्नरिंग फंक्शन, एलईडी टेललैंप्स के साथ क्रिस्टल एलिमेंट्स और रियर फॉग लाइट्स दिए हैं। कंपनी ने इस कार को 18-इंच के डुअल टोन अलॉय व्हील्स दिए हैं, हालांकि कार की रूपरेखा में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। नई सुपर्ब को 2.0-लीटर इंजन मिला है जो 187 बीएचपी और 320 एनएम पीक टॉर्क बनाता है। कंपनी ने इसे 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया है।

End of Feed