2024 Rolls Royce Cullinan Revealed: रोल्स रॉयस ने कलिनन एसयूवी लॉन्च करने के 6 साल बाद इसके अपडेटेड मॉडल से पर्दा हटा लिया है। कंपनी ने इस अल्ट्रा लग्जरी एसयूवी की स्टाइल में बदलाव के साथ इंटीरियर को भी अपडेट कर पेश किया है। अपडेटेड तकनीक वाली इस शानदार कार के साथ अब पहले से भी ज्यादा कस्टमाइजेशन विकल्प ग्राहकों को मिलने वाले हैं। रोल्स रॉयस ने इस कार को कंपनी के इतिहास में अब तक बनी सबसे तगड़ी सीरीज 2 बताया है। कार के अगले हिस्से में नए एलईडी डीआरएल मिले हैं जो बंपर्स तक जाते हैं, वहीं इसकी ग्रिल भी नए स्टाइल की दिख रही है।
रोल्स रॉयस ने इस कार को कंपनी के इतिहास में अब तक बनी सबसे तगड़ी सीरीज 2 बताया है।
23 इंच के जंबो अलॉय व्हील्स
2024 रोल्स रॉयस कलिनन का साइड प्रोफाइल भी ताजा है और कई जगहों पर ग्लॉस ब्लैक फिनिश मिला है। एसयूवी के साथ 23 इंच के अलॉय व्हील्स मिले हैं जो बहुत बड़े साइज के होते हैं। कार का एक्सटीरियर देखते ही इस कार पर दिल आ जाता है, वहीं अगर आपको इस कार का इंटीरियर देखने का मौका मिल जाए तो दिल खुश हो जाएगा। इसका केबिन बहुत खूबसूरत है और डैशबोर्ड शानदार क्वालिटी मटेरियल से तैयार किया गया है। इसकी सीट्स बेहद आरामदायक हैं और लग्जरी का असली मजा आपको देते हैं।
बेहद दमदार इंजन से लैस
रोल्स रॉयस ने 2024 कलिनन एसयूवी के साथ कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है, लेकिन इसका इजन पहले से ही बेहद दमदार है। एसयूवी में 6.75-लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज्ड वी12 इंजन दिया गया है जो 8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। ये ऑल व्हील ड्राइव एसयूवी है जो बहुत तेजी से 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ती है। स्टैंडर्ड रोल्स रॉयस कलिनन के साथ मिला इंजन 571 एचपी ताकत और 850 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, वहीं ब्लैक बैज मॉडल को मिला इंजन 600 एचपी ताकत और 900 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है।
