डॉ. जेरेमी लंदन (Dr. Jeremy London) बोर्ड-सर्टिफाइड कार्डियोवैस्कुलर (हृदय) सर्जन हैं, जिन्हें क्लिनिकल और सर्जिकल क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। अमेरिका में प्रैक्टिस करने वाले डॉ. लंदन ने हजारों जटिल हार्ट सर्जरी की हैं। वह न केवल एक प्रमुख सर्जन हैं, बल्कि एक हेल्थ एजुकेटर और पॉडकास्टर भी हैं, जो सोशल मीडिया और अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को दिल की बीमारियों से बचाव, सही डाइट और एक्टिव लाइफस्टाइल के प्रति जागरूक करते हैं।