UP Gola Gokarannath By Election Result 2022 Highlights: बीजेपी के उम्मीदवार की बंपर जीत, 33 हजार वोट से सपा को दी मात
UP Gola Gokarannath By Election Result 2022 Highlights, Uttar Pradesh Gola Gokaran Nath UP Chunav Result 2022 Highlights: यूपी की सियासत पर हर किसी की नजर होती है। चाहे चुनाव एक सीट पर हो या उससे अधिक सीट पर। गोला गोकर्णनाथ सीट के नतीजे का इंतजार हर किसी को था। करीब 31 राउंड के बाद बीजेपी के अमन गिरी को विजेता घोषित कर दिया गया है।

UP Gola Gokarannath By Election Result 2022 Highlights, Uttar Pradesh Gola Gokaran Nath UP Chunav Result 2022 Highlights: उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ निर्वाचन क्षेत्र में गुरुवार को पांच अन्य राज्यों में उपचुनाव के साथ मतदान हुआ था। उपचुनाव में बीजेपी के अमन गिरी को जीत हासिल हुई है। गोला गोकर्णनाथ में उपचुनाव की आवश्यकता उसके मौजूदा विधायक भाजपा विधायक अरविंद गिरी की मृत्यु के बाद हुई थी।उत्तर प्रदेश के अलावा, ओडिशा, तेलंगाना, हरियाणा, बिहार और महाराष्ट्र के छह अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में भी छह नवंबर को उपचुनाव हुए थे। इस सीट पर चुनाव प्रचार के दौरान समाजवादी पार्टी और बीजेपी के नेताओं में तीखी बहस भी हुई थी। बीजेपी का दावा है कि नतीजों से साफ हो जाएगा कि जनता का प्रेम पार्टी के लिए बरस रहा है।
बीजेपी की जीत
गोला गोकर्णनाथ में बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी की जीत हुई है। उन्होंने सपा के उम्मीदवार विनय तिवारी को 33 हजार मतों से हरा दिया है। अमन गिरी पहले चक्र से ही बढ़त बनाए हुए थे जो आखिरी यानी 31वें राउंड तक कायम रही।
अमन गिरी 33 हजार मतों से आगे
31 वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 122460 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 89284 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 33 हजार मतों से आगे हैं।
29वें चक्र में बीजेपी आगे
29 वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 114444 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 81682 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 33 हजार मतों से आगे हैं।
28वें चक्र में भी बीजेपी आगे
28 वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 110592 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 78564 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 32 हजार मतों से आगे हैं।
बीजेपी उम्मीदवार को मिले बंपर वोट
27 वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 106396 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 75514 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 31 हजार मतों से आगे हैं।
24वें चक्र की तस्वीर
24 वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 94338 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 65529 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 29 हजार मतों से आगे हैं।
23 वें चक्र में अमन गिरी आगे
23 वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 90803 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 62135 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 28 हजार मतों से आगे हैं।
22वें चक्र में भी बढ़त बरकरार
22 वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 86949 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 58820 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 28 हजार मतों से आगे हैं।
21वें चक्र में भी बीजेपी आगे
21 वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 83971 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 55741 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 28 हजार मतों से आगे हैं।
20वें चक्र में भी बीजेपी आगे
20 वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 80475 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 52981 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 28 हजार मतों से आगे हैं।
19वें चक्र में भी बढ़त कायम
19 वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 76765 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 50640 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 26 हजार मतों से आगे हैं।
18 वें चक्र में बीजेपी की बढ़त
18 वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 73371 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 48379 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 25 हजार मतों से आगे हैं।
बड़ी जीत की तरफ बीजेपी
17वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 69495 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 45779 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 24 हजार मतों से आगे हैं।
22 हजार मतों से बीजेपी आगे
16वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 65486 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 43426 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 22 हजार मतों से आगे हैं।
20 हजार की बढ़त
15वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 61388 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 41600 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 20 हजार मतों से आगे हैं।
14वें चक्र में 17 हजार की बढ़त
14वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 57173 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 40318 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 17 हजार मतों से आगे हैं।
13वें चक्र में 15 हजार मतों से बीजेपी को बढ़त
13वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 53071 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 38402 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 15 हजार मतों से आगे हैं।
12वें चक्र में बढ़त कायम
12वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 49142 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 35144 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 14 हजार मतों से आगे हैं।
बीजेपी उम्मीदवार 14 हजार मतों से आगे
11वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 45012 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 31719 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 14 हजार मतों से आगे हैं।
12 हजार मतों से बढ़त
10वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 41116 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 29029 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 12 हजार मतों से आगे हैं।
9वें चक्र में भी बीजेपी आगे
9वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 36528 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 25621 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 11 हजार मतों से आगे हैं।
10 हजार की बढ़त
8वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 32387 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 22487 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 10 हजार मतों से आगे हैं।
बीजेपी उम्मीदवार की बढ़त कायम
7वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 28316 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 19644 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 9 हजार मतों से आगे हैं।
6वें चक्र में भी बीजेपी आगे
6वें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 24037 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 16306 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 8 हजार मतों से आगे हैं।
बीजेपी की बढ़त कायम
पांचवें चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 19679 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 13360 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 6 हजार मतों से आगे हैं।
चौथे चक्र में भी बीजेपी आगे
चौथे चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 15866 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 10853 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब पांच हजार मतों से आगे हैं।
तीसरे चक्र में भी बीजेपी आगे
तीसरे चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 12131 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 8007 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब चार हजार मतों से आगे हैं।
दूसरे चक्र में भी बीजेपी को बढ़त
दूसरे चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 8243 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 5008 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार करीब 3 हजार मतों से आगे हैं।
बीजेपी उम्मीदवार 1500 मतों से आगे
पहले चक्र की मतगणना के बाद बीजेपी उम्मीदवार अमन गिरी को 3877 मत और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार को 2231 मत प्राप्त हुए हैं। इस तरह से बीजेपी उम्मीदवार 1500 मतों से आगे हैं।
पहले पोस्टल बैलट की हुई गिनती
पहले चक्र में पोस्टल बैलट की गिनती की गई। रूझानों के मुताबिक बीजेपी और सपा में कड़ी टक्कर नजर आ रही है। हालांकि अब से कुछ देर बाद ईवीएम पेटियों की गिनती शुरू होने जा रही है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था बड़ा ऐलान
गोला गोकर्णनाथ निर्वाचन क्षेत्र में विधानसभा उपचुनाव से पहले, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यहां का मुख्य मंदिर वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
गोला गोकर्णनाथ के लिए मतगणना शुरू
गोला गोकर्णनाथ विधानसभा के लिए मतगणना का काम शुरू हो चुका है। काउंटिंग से पहले उम्मीदवारों ने अपने ईष्ट देव की पूजा कर जीत की कामना की है। इस चुनाव में अमन अरविंद गिरी और विनय तिवारी आमने सामने हैं।
अब से कुछ देर बाद मतगणना
गोला गोकर्णनाथ में 57 फीसद से अधिक मतदान हुआ था। इस सीट पर बीजेपी और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। बीजेपी उम्मीदवार अरविंद गिरी के निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुआ था।
कहां है गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ अजय मिश्रा टेनी के लखीमपुर खीरी संसदीय क्षेत्र का हिस्सा हैं। पिछले अक्टूबर में हुई हिंसा के दौरान चार किसानों की मौत के बाद से मिश्रा चर्चा में रहे हैं। उनका बेटा इस मामले में आरोपी है। चुनावी प्रचार के दौरान भी बीजेपी ने उनका इस्तेमाल स्टार प्रचारक के तौर पर नहीं किया था।
स्टार प्रचारकों में शामिल नहीं थे अजय मिश्र ‘टेनी’
लखीमपुर के रहने वाले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र ‘टेनी’ अपने ही जिले में गोला गोकर्णनाथ सीट पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव में ‘स्टार-प्रचारक’ नहीं थे। भाजपा ने चुनाव आयोग को 40 स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट भेजी है, उसमें उनका नाम नहीं था। माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले लखीमपुर में भाजपा किसी प्रकार के विवाद नहीं खड़ी करना चाहती।
सपा ने ईसी की कार्यशैली पर उठाए सवाल
समाजवादी पार्टी एक के बाद एक ट्वीट कर बीजेपी पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया। सपा ने ट्वीट कर लिखा, 'मोहम्मदी से BJP विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह गोला विधानसभा चुनाव के दौरान किस हैसियत से बूथ स्थल तक जाकर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे? यह सरासर गाइडलाइंस का उल्लंघन है और उसके लिए तत्काल इनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए। चुनाव आयोग की इसी कार्यशैली से सवाल उपजते हैं!
उपचुनाव में गुरुवार को 57.35 फीसद मतदान हुआ
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरा की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर गुरुवार को हुए विधानसभा उपचुनाव में गुरुवार को 57.35 फीसद मतदान हुआ। कड़ी सुरक्षा के बीच यहां शाम साढ़े छह बजे तक 57.35 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। छिटपुट घटनाओं को छोड़ कोई बड़ी घटना इस चुनाव में नहीं हुई।
गोला गोकर्णनाथ उपचुनाव: प्रमुख उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उपचुनाव के लिए गोला गोकर्णनाथ निर्वाचन क्षेत्र से दिवंगत अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरी को मैदान में उतारा है।उपचुनाव अमन अरविंद गिरि के राजनीतिक या चुनावी पदार्पण का प्रतीक होगा, जो कानून में स्नातक हैं। उन्हें अपने पिता के मजबूत राजनीतिक गढ़ से लाभ मिलने की संभावना है। उनके पिता निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे। समाजवादी पार्टी, जो उत्तर प्रदेश में प्रमुख विपक्षी खेमा है, ने उपचुनाव में पूर्व विधायक विनय तिवारी को अमन गिरी के खिलाफ खड़ा किया है। तिवारी बीएसपी से चिल्लुपार से पूर्व विधायक थे।
बीजेपी विधायक के निधन के बाद चुनाव
उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ के मौजूदा विधायक भाजपा के अरविंद गिरी थे। इस साल सितंबर में 64 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक अनुभवी, गिरि ने एक विधायक के रूप में गोला गोकर्णनाथ निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार जीत हासिल की।गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र में शाम 6 बजे तक 57% से अधिक मतदान हुआ था। गुरुवार को 441 पूलिंग बूथों पर उपचुनाव हुए थे।
सुबह आठ बजे से काउंटिंग
लखीमपुर खीरी स्थित गोलागोकर्ण नाथ विधानसभा के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। मतगणना के दौरान किसी तरह की अप्रिय स्थित ना बने इसके सिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।
