UP Gola Gokarannath By Election Result 2022:चुनाव आयोग (EC) की वेबसाइट पर ऐसे चेक करें गोला गोकर्णनाथ का नतीजा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2022, 08:57 AM IST

UP Gola Gokarannath By Election Result 2022, Uttar Pradesh Gola Gokaran Nath UP Chunav Result 2022: उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए 6 नवंबर को काउंटिंग होगी। यहां पर हम बताएंगे कि किस जगह, किस साइट पर जाकर नतीजों को चेक कर सकते हैं।

google

UP Gola Gokarannath By Election Result 2022: वैसे तो उत्तर प्रदेश में एक सीट गोला गोकर्ण नाथ के लिए मतदान हुआ था। लेकिन नतीजों पर हर किसी की नजर है। गोला गोकर्ण नाथ विधानसभा के लिए भी 6 नवंबर को आठ बजे से मतगणना होगी। ऐसे में आपके सामने सवाल होगा कि नतीजों को कैसे देख सकते हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर नतीजों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आप चुनाव आयोग की साइट results.eci.gov.in, eci.gov.in पर नतीजों को लाइव देख सकते हैं।

57 फीसद से अधिक मतदान
उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ के मौजूदा विधायक भाजपा के अरविंद गिरी थे। इस साल सितंबर में 64 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। अपने निर्वाचन क्षेत्र के एक अनुभवी, गिरि ने एक विधायक के रूप में गोला गोकर्णनाथ निर्वाचन क्षेत्र से पांच बार जीत हासिल की।उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र में शाम 6 बजे तक 57% से अधिक मतदान हुआ था। जहां गुरुवार को 441 पूलिंग बूथों पर उपचुनाव हुए थे।कुल 3,91,146 मतदाताओं में से 57% से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

End of Feed