Lata Mangeshkar Postal Stamp: लता मंगेशकर के सम्मान में जारी होगी डाक टिकट,मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने किया एलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 7, 2022, 09:24 PM IST

Postal stamp on Lata Mangeshkar:भारतरत्न से सम्मानित मशहूर दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के सम्मान में केंद्र सरकार ने डाक टिकट जारी करने का फैसला लिया है।

google

Lata Mangeshkar Postal Stamp News: केंद्रीय संचार, सूचना प्रौद्योगिकी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को इसका ऐलान किया कि लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) पर देश में डाक टिकट (Postal Stamp) जारी किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा कि आने वाले समय में रेलवे की भर्ती परीक्षाएं बेहतर होंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सपना रेल यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाना है।

Lata Mangeshkar Postal Stamp: लता मंगेशकर के सम्मान में जारी होगी डाक टिकट,मिनिस्टर अश्विनी वैष्णव ने किया एलान

मशहूर गायिका लता मंगेशकर का लंबे इलाज के बाद रविवार को अस्पताल में निधन (Lata Mangeshkar Death) हो गया, उन्हें 8 जनवरी को कोरोना होने की वजह से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और 28 दिन वो अस्पताल में ही रहीं।

लता जी ने कोरोना और न्यूमोनिया पर विजय भी पाई थी लेकिन शरीर के कई अंगों के खराब हो जाने की वजह से आखिरकार 6 फरवरी को उनका निधन हो गया।

End of Feed