Urfi Javed ने शेयर किए कास्टिंग डायरेक्टर की चैट के स्क्रीनशॉट, काम के बदले लड़कियों से की गंदी बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2022, 10:44 AM IST

Urfi Javed on Casting Director: उर्फी जावेद ने कास्टिंग डायेरक्टर ओबेद अफरीदी पर कई आरोप लगाए हैं। उर्फी ने सोशल मीडिया पर ओबेद के चैट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। उर्फी ने कहा है कि कास्टिंग डायरेक्टर ने उनके साथ गंदी बातें भी की है।

google

Urfi Javed accuses Casting director. बिग बॉस 15 ओटीटी कंटेस्टेंट उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड आउटफिट्स के कारण चर्चा में रहती हैं। उर्फी जावेद ने अब एक कास्टिंग डायरेक्टर पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उर्फी ने कहा है कि कास्टिंग डायरेक्टर ओबेद अफरीदी ने मुंबई आई उनकी जैसी कई लड़कियों से सेक्शुअल फेवर मांगे हैं।

Urfi Javed ने शेयर किए कास्टिंग डायरेक्टर की चैट के स्क्रीनशॉट, काम के बदले लड़कियों से की गंदी बात

उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ चैट्स के स्क्रीनशॉट्स शेयर किए हैं। उर्फी ने बताया कि कास्टिंग डायरेक्टर ने एक म्यूजिक वीडियो के लिए उनके साथ कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा था। उर्फी ने कहा है कि कास्टिंग डायरेक्टर ने उनके साथ गंदी बातें भी की है। उर्फी ने एक लंबा पोस्ट लिखा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह ये सब अफरीदी पर बकाए अपने पैसों के लिए नहीं कर रही हैं। ऐसा करने का उनका मकसद है कि लड़कियां इस बात को जान लें कि वह उसके आस-पास बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। 

End of Feed