वरुण धवन को कानपुर पुलिस से मिली बड़ी राहत, ट्रोल होने के बाद निरस्त किया गया एक्टर का चालान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 20, 2022, 07:26 PM IST

Varun Dhawan Challan Cancelled: बॉलीवुड इंडस्ट्री से हाल ही में एक खबर आई है कि कानपुर पुलिस ने वरुण धवन का चालान आखिरकार निरस्त कर दिया है। यहां जानिए क्या है पूरी कहानी।

google

Kanpur Police Cancelled Varun Dhawan Challan: पिछले कुछ दिनों से वरुण धवन सुर्खियों में छाए हुए हैं। कुछ समय पहले अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए वरुण धवन कानपुर पहुंचे थे। कानपुर से वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था जिसमें वह बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए नजर आ रहे थे। खबरों के अनुसार, इस वायरल वीडियो के आधार पर कानपुर पुलिस ने एक्टर वरुण धवन का चालान काटा था। जब यह खबर सामने आई थी तब कानपुर पुलिस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा था। अब यह जानकारी सामने आई है कि कानपुर ट्रैफिक पुलिस ने ट्रोल होने के बाद अभिनेता वरुण धवन का चालान निरस्त कर दिया है। 

निरस्त हुआ एक्टर वरुण धवन का चालान 

End of Feed