अस्पताल में भर्ती हुए धर्मेंद्र, 4 दिन पहले आईसीयू में हुए थे शिफ्ट, अब हो रही है रिकवरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2022, 08:23 PM IST

Bollywood Actor Dharmendra Hospitalized: हाल ही में यह खबर आई है कि तकरीबन 4 दिन पहले बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता धर्मेंद्र को आईसीयू में भर्ती किया गया था। कहा जा रहा है कि अब उनकी हालत में सुधार आ रहा है। 

google

Bollywood Veteran Actor Dharmendra Hospitalized: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है जिसकी वजह से धर्मेंद्र के फैंस उदास हैं। यह कहा जा रहा है कि तकरीबन 4 दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। फिलहाल इस बात का पता नहीं चला है कि आखिर धर्मेंद्र को अस्पताल मे किस लिए भर्ती करवाया गया था। लेकिन जैसे ही अस्पताल में धर्मेंद्र के भर्ती होने की खबर सामने आई वैसे ही धर्मेंद्र के फैंस उनके लिए कामना करने लगे। ई टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार अब धर्मेंद्र की हालत में सुधार आ रहा है।

कहा जा रहा है कि, 4 दिन पहले बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र को साउथ मुंबई के एक हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। लेकिन ताजा मिल रही जानकारी के अनुसार अब वह इंटेंसिव केयर यूनिट यानी आईसीयू से बाहर आ गए हैं। खबर के अनुसार धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल आज उनसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे जहां उन्होंने अपने पिता के साथ समय बिताया। सूत्रों से मिल रही खबरों के अनुसार, अब धर्मेंद्र की हालत में सुधार आ रहा है। लेकिन वह कुछ और दिनों तक डॉक्टर्स की निगरानी में रहेंगे। इस बात का भी खुलासा नहीं हुआ है कि उन्हें कितने दिनों तक अस्पताल में रहने की जरूरत पड़ेगी। 

End of Feed