RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट जारी, Rajeduboard.rajasthan.gov.in पर करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2022, 03:36 PM IST

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर ने दोपहर 3 बजे 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन परिणामों को कब कहां से व कैसे देखें, इसकी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।

google

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2022 on www.rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in: Board of Secondary Education, Rajasthan Rbse 10th Result 2022 को आखिरकार आज जारी कर दिया गया है। इसी के साथ परिणाम को लेकर लाखों परीक्षार्थियों का भी इंतजार खत्म हो जाएगा। आधिकारिक ट्वीट के अनुसार, कक्षा 10वीं के परिणाम को आज बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर दोपहर 3 बजे जारी किया गया। अब छात्र इस लिंक से अपने नतीजे चेक कर सकते हैं। 

एक बार राजस्थान 10वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र या परीक्षार्थी लॉगिन के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। इन परिणामों को भी राजस्थान 12वीं, 5वीं व 8वीं की तरह ऑनलाइन जारी किया जाएगा। शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला शिक्षा परिसर, जयपुर के सम्मेलन कक्ष में इस परिणाम की घोषणा करेंगे। बता दें कि इस वर्ष माध्यमिक परीक्षा के लिए लगभग 10,36,626 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। राजस्थान 10वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद रिजल्ट लिंक के साथ मेरिट लिस्ट, प्रोविजनल मार्क्स व संबंधित अन्य जानकारी के लिए इस लिंक से जुड़े रहिए, क्योंकि यहां लगातार अपडेट दिया जा रहा है।

End of Feed