UP Board 10th Result 2022 Date: इस दिन जारी हो सकते है यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2022, 12:30 PM IST

UP Board 10th Result 2022 Date: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट इस माह के अंत तक या जून के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है और रिजल्ट से जुड़े अपडेट जारी होने जा रहे हैं...

google

UP Board 10th Result 2022 Date: उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं के छात्रों का इंतजार खत्म होने को है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (यूपीएमएसपी) जल्द ही यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। हाल ही में मिली एक रिपोर्ट के अनुसार, यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट (UP Board 10th Result Latest News) इस माह के अंत तक या जून के पहले सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। हालांकि बोर्ड ने इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिजल्ट जारी होते ही छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में कयास लगाया जा रहा है कि, बोर्ड ने बीते सप्ताह 47 लाख छात्रों की सवा दो सौ करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है। बता दें इस बार यूपी बोर्ड परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में आयोजित की गई थी, परीक्षा हॉल में दो परीक्षा निरीक्षकों के साथ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। ध्यान रहे छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय 33 प्रतिशत मार्क्स अनिवार्य है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

End of Feed