UP Board 10th, 12th Result 2022 Date: इस हफ्ते जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट? यहां देखें डिटेल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 25, 2022, 12:31 PM IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Date: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) इस हफ्ते यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं करेगा। इसके लिए छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। रिजल्ट की संभावित तारीख यहां से चेक की जा सकती है...

google

UP Board 10th 12th Result 2022 Date: यूपी बोर्ड के 51 लाख से अधिक छात्र टकटकी लगाए अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि (UP Board Result Update) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (UPMSP) इस हफ्ते यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी नहीं करेगा। इसके लिए छात्रों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। इससे साफ होता है कि बोर्ड जून के पहले या दूसरे सप्ताह तक 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

बता दें इस बार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए करीब 51 लाख से ज्यादा छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कॉपियों का मूल्यांकन लगभग पूरा हो चुका है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र नीचे दिए आसान स्टेप्स के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

End of Feed