UP Board 10th, 12th Result 2022 Date: इस दिन जारी होगा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट! बोर्ड ने लगाई मुहर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 08:59 AM IST

UP Board 10th 12th Result 2022 Date (यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा 2022): उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित करने वाला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी है...

google

UP Board 10th 12th Result 2022 Date (यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट कब आएगा 2022): यूपी बोर्ड 10वीं 12वीं के छात्रों के लिए अहम सूचना है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 10वीं 12वीं का रिजल्ट घोषित करने वाला है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बोर्ड ने कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर लिया है तथा छात्रों के अंकों को साइट पर अपलोड करने की प्रक्रिया भी लगभग पूरी हो चुकी  है। इससे साफ होता है कि बोर्ड जल्द ही रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। बीते सप्ताह बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी हरीशचंद्र शर्मा ने बताया था कि, यूपी बोर्ड (UP Board 10th 12th Result 2022 Ltest News) जून के दूसरे सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर सकता है। छात्र उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresult.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

हाल ही में बोर्ड ने नोटिफिकेशन जारी कर छात्रों को आगाह किया था कि, नंबर बढ़वाने वाले किसी फर्जी कॉल पर विश्वास ना करें तथा रिजल्ट जारी होने के बाद यूपी बोर्ड की आधिकारिक साइट पर ही अपने परीक्षा परणाम चेक करें। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं मार्च से अप्रैल के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें करीब 47 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। बता दें विधानसभा चुनाव के कारण बोर्ड ने इस बार परीक्षा का शेड्यूल देरी से जारी किया था। पिछले आंकड़ों को देखें तो बोर्ड ने जुलाई के अंत में 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी किया था। हालांकि इस बार रिजल्ट में देरी नहीं की जाएगी, इस हफ्ते के अंत तक रिजल्ट जारी होने की संभावना है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर के माध्यम से नीचे दिए आसान स्टेप्स से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

End of Feed