JAC 12th Arts, Commerce Result 2022: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स-कॉमर्स के रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 30, 2022, 04:39 PM IST

JAC Jharkhand Board 12th Arts, Commerce Result 2022 on www.jacresults.com, jac.nic.in, jac.jharkhand.gov.in: Jharkhand Academic Council, JAC की कक्षा 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है।

google

JAC Jharkhand Board 12th Arts, Commerce Result 2022 on www.jacresults.com, jac.nic.in, jac.jharkhand.gov.in: Jharkhand Academic Council, JAC की कक्षा 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है। तय समय के अनुसार, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे 2:30 बजे जारी नहीं हो सके। नतीजे दोपहर 2:30 बजे की बजाय 4:30 बजे जारी किए गए।  Jharkhand Academic Council (JAC) आज JAC बोर्ड 12वीं कॉमर्स व आर्ट्स परिणाम 2022 जारी करने के साथ साथ टॉपर्स की जानकारी भी देगा। झारखंड बोर्ड के कक्षा 12वीं के आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा में उपस्थित छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com पर जाकर उपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

कला और वाणिज्य स्ट्रीम के लिए लगभग 3 लाख छात्र अपने कक्षा 12 के परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे। परीक्षाएं 24 मार्च से 25 अप्रैल 2022 तक टर्म 2 के लिए 689 केंद्रों पर आयोजित की गई थीं। अब इन सभी छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो गया है। पास घोषित होने के लिए छात्रों को कम से कम 33 फीसदी अंक लाने होंगे। यदि कोई छात्र एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जाता है, तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षाओं में बैठने का अवसर दिया जाएगा।

End of Feed