CUET UG 2022 Result: 15 सितंबर तक जारी होंगे सीयूईटी यूजी के परिणाम, यूजीसी चेयरमैन ने ट्वीट कर दी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 9, 2022, 12:58 PM IST

CUET UG Result 2022 Date, Time: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 15 सितंबर से पहले सीयूईटी यूजी के परिणाम जारी कर सकता है। इस बात की जानकारी यूजीसी के अध्यक्ष एम. जगदीश कुमार ने दी। साथ ही उन्होंने सबी पंजीकृ विश्वविद्यालयों को यूजी पोर्टल तैयार करने का भी निर्देश दिया। रिजल्ट जारी होने के बाद, परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

google

CUET UG Result 2022 Date, Time, Download Here Answer Key: सीयूईटी 2022 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन 15 सितंबर 2022 तक कॉमन युनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट घोषित कर सकता है। इस बात की जानकारी यूजीसी के चेयरमैन एम. जगदीश कुमार ने ट्वीट कर दिया है, उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 15 सितंबर 2022 तक सीयूईटी यूजी के परिणाम जारी कर सकता है। इसके अलावा उन्होंने सभी पंजीकृत विश्वविद्यालयों को यूजी पोर्टल तैयार रखने का निर्देश भी दिया, क्योंकि रिजल्ट जारी होते ही प्रवेश प्रक्रिया के लिए इसकी जरूरत होगी। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा, अभ्यर्थी यहां अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकेंगे।

CUET UG 2022 Result: 15 सितंबर तक जारी होंगे सीयूईटी यूजी के परिणाम, यूजीसी चेयरमैन ने ट्वीट कर दी जानकारी

बता दें सीयूईटी की परीक्षाएं कुल 6 फेज में आयोजित की गई थी। फेज 1 के लिए कुल 2 लाख 49 हजार अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया था, वहीं फेज 2 के लिए 1.91 लाख, फेज 3 के लिए 1.91 लाख, फेज 4 के लिए 3 लाख 72 हजार, फेज 5 के लिए 2.01 लाख और फेज 6 के लिए कुल 2 लाख 86 हजार छात्रों ने अपना अपना पंजीकर करवाया था। आधिकारिक ट्वीट में साफ तौर पर कहा गया है कि, एनटीए 15 सितंबर तक या फर इससे पहले सीयूईटी यूजी के परिणाम जारी कर सकता है।

End of Feed