कश्मीर के यूट्यूबर फैसल वानी गिरफ्तार, नुपुर शर्मा पर बनाया था विवादित वीडियो, माफी भी मांगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 11, 2022, 03:53 PM IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर के यूट्यूबर फैसल वानी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, उसने नुपुर शर्मा को लेकर एक विवादित वीडियो बनाया था। हालांकि बाद में उसने वीडियो हटा दिया और माफी भी मांगी।

google

कश्मीर के यूट्यूबर फैसल वानी को बीजेपी की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा का सिर कलम करने वाले वीडियो के लिए गिरफ्तार किया गया है। अपने वीडियो के लिए माफी मांगने वाले वानी को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार 11 जून को गिरफ्तार किया। वह यूट्यूब पर डीप पेन फिटनेस नाम से एक फिटनेस चैनल चलाता है।

कश्मीर के यूट्यूबर फैसल वानी गिरफ्तार, नुपुर शर्मा पर बनाया था विवादित वीडियो, माफी भी मांगी
Photo Credit: ANI

फैसल वानी ने पहले एक VFX वीडियो पोस्ट किया था जिसमें नुपुर शर्मा का सिर कलम किया गया था। उसे बाद में हटा दिया और माफी की। वानी ने कहा कि मैं क्षमा चाहता हू। अगर किसी को मेरी वजह से चोट लगी हो तो मुझे बहुत खेद है। यह (वीडियो) कुछ ही समय में वायरल हो गया। हां, मैंने वीडियो बनाया लेकिन मेरा कोई गलत इरादा नहीं था। मैंने वीडियो डिलीट कर दिया है और अगर किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं माफी मांगता हूं। 

End of Feed