EMI देने में हुई देरी, रिकवरी एजेंट्स ने किसान की गर्भवती महिला को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 07:44 AM IST

Jharkhand News: झारखंड में एक प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों ने दबंगई दिखाते हुए एक गर्भवती महिला की ट्रैक्टर से रौंदकर हत्या कर दी।  घटना को लेकर शुक्रवार सुबह से ही लोगों का गुस्सा उबाल पर है। 

google

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले में एक फाइनेंस कंपनी के रिकवरी एजेंटों ने ट्रैक्टर से एक गर्भवती महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार को इचक थाना क्षेत्र की है। पीड़िता एक दिव्यांग किसान की बेटी थी और वह तीन महीने की गर्भवती थी। जिला पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोठे ने बताया कि ट्रैक्टर की बरामदगी के लिए किसान के घर पहुंचने पर फाइनेंस कंपनी के अधिकारी और किसान के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद उसकी बेटी पर ही ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस वारदात को लेकर इचाक के ग्रामीणों में जबर्दस्त गुस्सा है। बड़ी संख्या में लोगों ने हजारीबाग शहर स्थित फाइनेंस कंपनी के दफ्तर को घेरकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की और कहा कि मृतका के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।

EMI देने में हुई देरी, रिकवरी एजेंट्स ने किसान की गर्भवती महिला को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला

ट्रैक्टर से कुचल डाला

डीएसपी ने कहा, 'रिकवरी एजेंट और प्राइवेट फाइनेंस कंपनी के मैनेजर समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।' पीड़िता के एक रिश्तेदार ने कहा कि महिंद्रा फाइनेंस कंपनी के अधिकारी बिना बताए उनके घर आ गए। उन्होंने कहा, 'वह ट्रैक्टर के सामने आ गई और जब बहस हुई तो उन्होंने उसे कुचलकर मार डाला। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया।' हजारीबाग की स्थानीय पुलिस ने यह भी बताया कि ट्रैक्टर की बरामदगी के लिए पीड़ित के घर जाने से पहले फाइनेंस कंपनी के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस स्टेशन को सूचित नहीं किया था। 

End of Feed