खेती के व्यस्त मौसम में मजदूरों की कमी को दूर करेगा VB-G RAM G कानून, बोले शिवराज सिंह चौहान

Viksit Bharat G RAM G Act: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि हाल ही में पारित ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी ‘वीबी-जी राम जी’ अधिनियम खेती के व्यस्त मौसम में मजदूरों की कमी की समस्या को दूर करेगा। यह विधेयक मनरेगा की जगह लेगा और पिछले सप्ताह संसद में पारित किया गया।

Viksit Bharat G RAM G Act: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने किसान दिवस के अवसर पर एक ऑनलाइन कार्यक्रम में कहा कि हाल ही में पारित ‘विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ यानी ‘वीबी-जी राम जी’ अधिनियम किसानों और ग्रामीण मजदूरों दोनों के लिए बहुत लाभकारी साबित होगा। उन्होंने बताया कि यह नया कानून खेती के सबसे व्यस्त समय में मजदूरों की कमी की समस्या को दूर करने में मदद करेगा और कृषि व्यवस्था को मजबूत बनाएगा।

Shivraj Singh Chouhan

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (तस्वीर-X)

मनरेगा की जगह लेगा नया कानून

सरकार द्वारा लाया गया वीबी-जी राम जी अधिनियम महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) की जगह लेने जा रहा है। यह विधेयक पिछले सप्ताह संसद में पारित किया गया। कृषि मंत्री के अनुसार, इस नए कानून में मजदूरों के हितों के साथ-साथ किसानों की जरूरतों का भी पूरा ध्यान रखा गया है, ताकि दोनों के बीच संतुलन बना रहे।

End of Feed