एक ही पेड़ पर कैसे लगाएं अलग-अलग किस्मों के आम, जानिए आसान तरीके

Multi Variety Mango Farming: एक ही आम के पेड़ पर दशहरी, लंगड़ा, चौसा और अमरपाली जैसी कई किस्में उगाई जा सकती हैं। इससे जगह बचती है, उत्पादन बढ़ता है और किसानों की आय में इजाफा होता है।

Multi Variety Mango Farming : आम को फलों का राजा कहा जाता है और भारत में इसकी कई लोकप्रिय किस्में उगाई जाती हैं। आमतौर पर किसान अलग-अलग किस्मों के आम के लिए अलग-अलग पेड़ लगाते हैं, लेकिन अब आधुनिक बागवानी तकनीकों की मदद से एक ही पेड़ पर कई किस्मों के आम उगाना (Mango Farming) संभव हो गया है। अगर किसी किसान के पास जमीन कम है या वह अपने बगीचे में ज्यादा वैरायटी के आम लगाना चाहता है, तो ग्राफ्टिंग यानी कलम बांधने की तकनीक उसके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। इस तकनीक के जरिए एक ही आम के पेड़ पर दशहरी, लंगड़ा, चौसा, अमरपाली और अन्य लोकप्रिय किस्मों के फल प्राप्त किए जा सकते हैं। इससे न केवल उत्पादन बढ़ता है, बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि होती है।

Mango Farming, Mango Grafting, Multi Variety Mango Tree, Mango Cultivation, Grafting Technique

एक ही पेड़ पर उगाएं कई किस्म के आम, ग्राफ्टिंग तकनीक से बढ़ेगी कमाई

क्या होता है मल्टी वैरायटी मैंगो ट्री?

मल्टी वैरायटी मैंगो ट्री ऐसा पेड़ होता है, जिस पर एक साथ कई किस्मों के आम लगते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक मजबूत, स्वस्थ और अच्छी वृद्धि वाले आम के पेड़ का चयन किया जाता है। इसके बाद दूसरी किस्मों के आम की टहनियों को इस पेड़ की शाखाओं पर विशेष तकनीक से जोड़ा जाता है। कुछ समय बाद ये टहनियां मूल पेड़ के साथ जुड़ जाती हैं और उसी का हिस्सा बन जाती हैं। जब पेड़ पूरी तरह विकसित हो जाता है, तो उसकी अलग-अलग शाखाओं पर अलग-अलग किस्मों के आम लगने लगते हैं। इस तरह एक ही पेड़ किसानों को कई तरह के स्वाद, आकार और रंग वाले आम उपलब्ध कराता है।

End of Feed